फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sonu Kashyap murder case: Victim's family meets Chief Minister

सोनू कश्यप हत्याकांड : पीड़ित परिवार ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

Wed, 21 Jan 2026 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Sonu Kashyap murder case: Victim's family meets Chief Minister
जवालागढ़ के पास हुई सोनू की हत्या के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यन
न्याय व सहायता का मिला भरोसा, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। ज्वालागढ़ क्षेत्र में हुए सोनू कश्यप हत्याकांड को लेकर पीड़ित परिवार ने बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री नरेंद्र कश्यप के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह भेंट लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास कालिदास मार्ग पर हुई।
मुलाकात के दौरान मृतक की बहन आरती कश्यप, दीपांशी कश्यप, इंद्रपाल कश्यप, नरेश कश्यप, रामकुमार कश्यप सहित अन्य परिजन उपस्थित रहे। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री को हत्याकांड की जानकारी देते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और उन्हें कड़ी सजा दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

मृतक की बहन आरती कश्यप ने परिवार की आर्थिक स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता दिए जाने की भी मांग की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिजनों की बात सुनी और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और निष्पक्ष जांच के बाद न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने पीड़ित परिवार को निजी स्तर पर एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की है। इस दौरान आरती कश्यप ने आंदोलन कर रहे लोगों से अपील की कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद उन्हें न्याय का पूरा भरोसा मिला है, इसलिए अब किसी भी तरह के धरना-प्रदर्शन से बचा जाए, ताकि आम जनता को असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed