फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sonu Kashyap murder case: Demand for CBI investigation, Kashyap community protests at Commissionerate

सोनू कश्यप हत्याकांड : सीबीआई जांच की मांग, कश्यप समाज ने कमिश्नरी पर किया प्रदर्शन

Sat, 17 Jan 2026 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Sonu Kashyap murder case: Demand for CBI investigation, Kashyap community protests at Commissionerate
मेरठ..कंवलजीत..सोनू कश्यप के मामले को लेकर कश्यप सनाज की कमिश्नरी पार्क में होती पंचायत में शाम
मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के ज्वालागढ़ में हुए रोहित उर्फ सोनू कश्यप हत्याकांड को लेकर कश्यप समाज के लोगों ने शुक्रवार को मेरठ कमिश्नरी पर धरना-प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन की पाबंदी और धरना की अनुमति नहीं दिए जाने पर भी कई जनपदों से कश्यप समाज यहां धरना-प्रदर्शन में पहुंचे। प्रशासन को राष्ट्रपति, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति और मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन दिया गया। इसमें हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने, पीड़ित परिवार को 50 लाख की आर्थिक मदद, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और पीड़ित परिवार को कृषि भूमि पट्टा दिए जाने की भी मांग की गई।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर निवासी रोहित उर्फ सोनू कश्यप की हत्या का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। हत्याकांड को लेकर सियासत भी गरमा रही है। हत्याकांड को लेकर कश्यप समाज में आक्रोश है। 11 जनवरी को ज्वालागढ़ में सोनू कश्यप की मौसी मदनवती से मिलने पहुंचे कश्यप समाज के लोगों को पुलिस ने रोका था और पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई थी। इसमें पुलिस ने कश्यप समाज के लोगों खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी। तब कश्यप समाज में मेरठ कमिश्नरी पर धरना-प्रदर्शन करने का एलान किया था। कश्यप समाज ने धरना-प्रदर्शन और सभा करने की अनुमति प्रशासन से मांगी थी। मगर पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन



इसके बावजूद शुक्रवार को मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, गाजियाबाद, हापुड़, अलीगढ़, आगरा, बुलंदशहर, बिजनौर आदि जनपदों से कश्यप समाज के लोगों ने मेरठ कमिश्नरी पहुंच कर सोनू हत्याकांड के विरोध में धरना, प्रदर्शन किया। करीब साढ़े ग्यारह बजे से लेकर दो बजे कमिश्नरी पर धरना प्रदर्शन चला। बाद में एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह और सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी को ज्ञापन देकर धरना, प्रदर्शन खत्म किया। इस दौरान सचिन कश्यप, प्रदीप कश्यप, देवेंद्र कश्यप ओमपाल कश्यप, अंकित कश्यप, सचिन कश्यप, शुभम कश्यप समेत कश्यप भाईचारा, कश्यप एकता क्रांति मिशन, सर्व समाज विकास महासंघ, सर्वलोक शक्ति पार्टी आदि करीब 15 संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोनू की बहन बोली, इंसाफ नहीं मिला तो जान दे दूंगी



मेरठ। कमिश्नरी पर धरने के दौरान मृतक रोहित उर्फ सोनू कश्यप की बहन आरती भी शामिल हुए। उसने हाथ जोड़ कर न्याय की गुहार लगाई। कहा, पुलिस अभी अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। एक नाबालिग अकेला उसके भाई की हत्या नहीं कर सकता। उन्होंने पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की और कहा अगर इंसाफ नहीं मिला तो जान दे दूंगी।



एसएसपी के बंगले की तरफ दौड़ी पुलिस



मेरठ। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे धरना खत्म होने पर कश्यप समाज के लोग एसएसपी आवास कर तरफ चल दिए। पुलिस को लगा कि वह एसएसपी आवास का घेराव करने जा रहे है। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने आरएएफ व पीएसी की मदद से उन्हें रोक लिया। उन्हें कचहरी वाले रास्ते से निकल कर जाने को कहा। एसएसपी आवास की तरफ भारी मात्रा में पुलिस तैनात रही।



पुलिस का चौतरफा रहा पहरा



मेरठ। कश्यप समाज के धरना, प्रदर्शन को देखते हुए शुक्रवार सुबह से ही पुलिस ने कमिश्नरी की ओर जाने वाले सभी मार्गों को बैरियर लगाकर सील कर दिए थे। कमिश्नरी पार्क के अंदर और बाहर पुलिस ने आरएएफ के साथ सर्किल बनाया था, ताकि यहां धरना प्रदर्शन न हो सके। बावजूद इसके कश्यप समाज के लोग पुलिस को गच्चा देकर पैदल ही चारों ओर से पहुंचने शुरू हो गए थे। पुलिस ने रोकने के प्रयास किया तो वह रेलिंग कूद कर कमिश्नरी के सामने पार्क में अंदर धरना देकर बैठ गए। देखते ही देखते वहां कश्यप समाज के भारी संख्या में लोग जमा हो गए और सोनू के परिवार को न्याय दिलाने की मांगे करने लगे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एडीएम सिटी बृजेश सिंह, एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्र, एएसपी अंतरिक्ष जैन आदि अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे।




यह था मामला... हत्या कर जलाया था शव



मुजफ्फरनगर शहर के मोहल्ला किला निवासी 28 वर्षीय रोहित उर्फ सोनू कश्यप पुत्र सुरेंद्र मुंबई में हलवाई का काम करता था। 5 जनवरी को ही वह मुंबई से लौटा था और अपनी शादी की बात चलाने के लिए ज्वालागढ़ अपनी मौसी मदनवती के घर जा रहा था। शाम को वह दादरी गांव से एक टेंपो में सवार हुआ। तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर उसका टेंपो चालक से विवाद हुआ। पुलिस का कहना है कि सलावा पहुंचकर चालक ने रोहित से दोस्ती का नाटक किया और उसे शराब पिलाई जबकि खुद एनर्जी ड्रिंक पी। इसके बाद ज्वालागढ़ के राणा प्रताप सिंह चौराहे पर ले जाकर चालक ने वहां पड़ी ईंट से रोहित के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने शव को 15 मीटर तक घसीटा और स्कूल की दीवार के पास ले गया। वहां टेंपो में इंजन के लिए रखे मोबिल ऑयल, सूखे पत्ते और कपड़े डालकर शव में आग लगा दी। उसकी मौसी मदनवती की तहरीर पर सरधना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने 6 जनवरी को ही आरोपी टेंपो चालक को पकड़कर कोर्ट के आदेश पर बाल सुधार गृह भेज दिया था। विरोध प्रदर्शन के बाद एसएसपी ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच की एसआईटी को सौंपी है।

मेरठ..कंवलजीत..सोनू कश्यप के मामले को लेकर कश्यप सनाज की कमिश्नरी पार्क में होती पंचायत में शाम

मेरठ..कंवलजीत..सोनू कश्यप के मामले को लेकर कश्यप सनाज की कमिश्नरी पार्क में होती पंचायत में शाम

मेरठ..कंवलजीत..सोनू कश्यप के मामले को लेकर कश्यप सनाज की कमिश्नरी पार्क में होती पंचायत में शाम

मेरठ..कंवलजीत..सोनू कश्यप के मामले को लेकर कश्यप सनाज की कमिश्नरी पार्क में होती पंचायत में शाम

मेरठ..कंवलजीत..सोनू कश्यप के मामले को लेकर कश्यप सनाज की कमिश्नरी पार्क में होती पंचायत में शाम

मेरठ..कंवलजीत..सोनू कश्यप के मामले को लेकर कश्यप सनाज की कमिश्नरी पार्क में होती पंचायत में शाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed