{"_id":"6a8724e833bb58cdd8048533","slug":"sons-strangled-elderly-father-accused-of-trying-to-usurp-the-house-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113213-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बेटों ने बुजुर्ग पिता का गला दबाया, मकान हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बेटों ने बुजुर्ग पिता का गला दबाया, मकान हड़पने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मोहल्ला हीरालाल में एक बुजुर्ग पिता ने अपने बेटों और बहू पर मकान पर अवैध कब्जे की नीयत से गला दबाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
मोहल्ला हीरालाल निवासी शरीफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके चार लड़के और तीन लड़कियां हैं। शरीफ का आरोप है कि उसके बेटे सऊदी अरब में काम करते हैं लेकिन उसे कोई खर्चा नहीं देते। आरोप है कि सभी आरोपी उसकी पत्नी के साथ मिलकर मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। 20 अगस्त को सऊदी अरब से लौटे दो बेटों ने शरीफ का गला दबा दिया। उन्होंने धमकी दी कि मकान उनके नाम न करने पर वे उसकी हत्या कर शव गायब कर देंगे। पीड़ित ने थाना प्रभारी से उचित कार्रवाई की मांग की है।
शरीफ ने अपनी तहरीर में एक मोहल्ले के व्यक्ति का भी जिक्र किया है। पीड़ित का कहना है कि वह व्यक्ति आरोपियों से मिला हुआ है। जब शरीफ नमाज पढ़ने जाता है, तो उस पर गंदा पानी डाल देता है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --