{"_id":"674b7c618d7e0c88990ea7c4","slug":"soni-accused-of-murdering-lovers-mother-sent-to-jail-meerut-news-c-72-1-smrt1021-125337-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्रेमी की मां की हत्यारोपी सोनी को भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्रेमी की मां की हत्यारोपी सोनी को भेजा गया जेल
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के मंगलपांडे नगर में शुक्रवार शाम प्रेमी विक्रम की मां दीपा उर्फ दीपाली की सरेराह एलानिया हत्या करने की आरोपी सोनी को पुलिस ने पूछताछ के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे दीपा के शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी गया हलदर जेल चुंगी के पास राजीव गांधी नगर में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता है। वह ई-रिक्शा चलाता है। पत्नी दीपा उर्फ दीपाली घरों में सफाई करती थी। परिवार में चार संतान विक्रम (21), विपुल (19), प्रियंका (18) और रिया (16) हैं। विक्रम और विपुल दोनों मजदूरी करते हैं। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे दीपा मंगलपांडे नगर में घरों में सफाई का काम खत्म करने के बाद घर जा रही थी। रास्ते में एकता पार्क के गेट के सामने सोनी पत्नी अमर सिंह निवासी राजीव गांधी नगर खड़ी थी। कहासुनी के बाद सोनी ने दीपा की गर्दन पर चाकू से कई वार कर हत्या कर दी थी।