फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Songs and dances of the Sawan season took center stage during the Teej festival.

Meerut News: तीजोत्सव पर सावन के गीतों व नृत्य की रही धूम

Mon, 17 Aug 2026 07:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Songs and dances of the Sawan season took center stage during the Teej festival.
तीज महोत्सव में इनरव्हील क्लब की सदस्या झूला झुलते हुए। (मवाना)
मवाना। इनर व्हील क्लब मवाना एवं मवाना रेनबो मैत्री के संयुक्त तत्वावधान में तीजोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास व धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ इनर व्हील प्रार्थना के साथ हुआ। अध्यक्ष रितु रस्तोगी, नेहा रस्तोगी और सारिका रस्तोगी ने अतिथियों व सदस्यों का स्वागत किया। समारोह में नीता दुबलिश ने तीज पर्व के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान रितु, सुगंध, पलक, इशिता, शिप्रा, अक्षिता एवं चारु ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया। सभी सदस्यों ने सावन के पारंपरिक गीतों पर झूले का आनंद लिया। उत्सव में सावन तंबोला सहित विभिन्न मनोरंजक खेल आयोजित किए गए, जिनमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में हनी, मीनू, निधि, अनुभव, सृष्टि व आराधना रस्तोगी, विदुषी व शिवानी दुबलिश, डॉ. उषा जैन, अनीता सिंह, चित्रा त्यागी, सुरभि कौशिक, संगीता मेहता और शालू मलिक सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed