{"_id":"677649ad0b11db582603ae8f","slug":"son-returns-home-after-16-years-filmy-glamour-separated-him-from-family-went-to-jail-2025-01-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"16 वर्ष बाद घर लाैटा बेटा: फिल्मी चकाचाैंध ने परिवार से किया जुदा, जेल गया, अब पुलिस ने परिजनों से मिलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 वर्ष बाद घर लाैटा बेटा: फिल्मी चकाचाैंध ने परिवार से किया जुदा, जेल गया, अब पुलिस ने परिजनों से मिलवाया
Thu, 02 Jan 2025 01:39 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:39 PM IST
सार
बागपत के अमीनगर सराय निवासी दीपक को 16 वर्ष बाद अपने पास पाकर माता पिता की आंखें भर आई। पढ़ें पूरी कहानी।
विज्ञापन
दीपक अपने माता पिता व पुलिस के साथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिल्मों में काम करने के शौक ने बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे के दीपक को परिवार से जुदा कर दिया था। वह मुंबई जाने के बाद एक मुकदमे में छह साल जेल में भी बंद रहा। बागपत पुलिस से संपर्क होने के बाद दीपक को वापस लाया गया।
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी के रहने वाले ईश्वर सिंह का छोटा बेटा नवंबर 2008 में लापता हो गया था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी और रिश्तेदारियों में युवक को तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। बताया कि बीस दिसंबर को दीपक ने बागपत कोतवाली पुलिस का नंबर तलाशकर फोन किया और अपने परिवार वालों के बारे में जानकारी देकर खुद के मुंबई में फंसे होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में भीषण सर्दी: 2025 के पहले दिन 14 वर्ष में सबसे ठंडा रहा मेरठ, AQI सुधरा, शीतलहर ने ठिठुराया
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने दीपक के परिजनों से संपर्क किया तो उनसे दीपक ने वापस आने के किराये के लिए दस हजार रुपये मंगवाए। दस हजार रुपये मिलने के बाद दीपक वापस आ गया। दीपक ने बताया कि वह फिल्मों में काम करने के लिए मुंबई चला गया था, लेकिन वहां काम नहीं मिला और एक व्यक्ति से झगड़ा होने पर मुकदमे में फंस गया।
इस कारण वह छह साल तक जेल में बंद रहा। जेल से बाहर आने के बाद एक युवती से प्रेम प्रसंग हो गया और उसने प्रेम विवाह कर लिया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि दीपक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। उधर 16 साल बाद दीपक के घर वापस लौटने से परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
इस कारण वह छह साल तक जेल में बंद रहा। जेल से बाहर आने के बाद एक युवती से प्रेम प्रसंग हो गया और उसने प्रेम विवाह कर लिया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि दीपक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। उधर 16 साल बाद दीपक के घर वापस लौटने से परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।