फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   son of meerut become millionaire

मेहनत के बल पर लखपति से करोड़पति बना मेरठी लाल

Tue, 21 Feb 2017 09:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 21 Feb 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
son of meerut become millionaire
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

शहर का लाल अपनी मेहनत और लगन के बल पर लखपति से करोड़ बन गया। आईपीएल में क्रांतिधरा के बेटे ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सोमवार को बंगलूरू में हुई नीलामी प्रक्रिया में मुंबई इंडियन ने करण शर्मा को तीन करोड़ और 20 लाख रुपये में खरीदा। पिछले सीजन में करण सनराइज हैदराबाद के लिए खेले थे। वहीं शहर के ही सौरभ कुमार को उनके बेस प्राइज 10 लाख रुपये में पुणे राइजिंग ने खरीदा है।

विज्ञापन


करण शर्मा का यह पांचवां आईपीएल है। कॅरियर के पहले आईपीएल में उन्हें बंगलूरू की टीम ने 20 लाख रुपये में खरीदा था। उस सीजन में उन्हें अधिक मैच खेलने का मौका नहीं मिला। बाद में उन्हें सनराइज हैदराबाद ने खरीद लिया। करण ने शानदार स्पिन गेंदबाजी कर सबका दिल जीत लिया। डेथ ओवरों में विश्वस्तरीय बल्लेबाज भी उनके सामने रन नहीं बना सके। आईपीएल में 2016 तक करण शर्मा ने 46 मैच खेले हैं। 19 की औसत से उन्होंने 267 रन बनाए हैं। उच्च स्कोर 39 रन है। इसके अलावा 36 विकेट भी लिए हैं। 38 रन देकर चार विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हैं। सोमवार को उनकी किस्मत बदल गई। दसवें सीजन के लिए सोमवार को हुई पहली नीलामी में करण शर्मा को मुंबई इंडियन टीम ने उनके बेस प्राइज 30 लाख रुपये के मुकाबले 3 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीद लिया। इतनी बड़ी रकम पर शर्मा की नीलामी होने पर परिजनों से लेेकर करण क्रिकेट एकेडमी में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके पिता विनोद शर्मा ने कहा कि उन्हें बेटे की सफलता पर गर्व है। उनके मुंबई इंडियन जैसी बड़ी टीम से जुड़ने पर खुशी हो रही है।
विज्ञापन


मंदिर में की पूजा
मां पूनम शर्मा ने बताया कि जब उन्हें करण के चयन की जानकारी मिली तो वह बहुत खुश हुईं। पिता विनोद शर्मा तुरंत औघड़नाथ मंदिर गए और भगवान शिव की पूजा की। करण शर्र्मा के कोच ने एकेडमी में खिलाड़ियों संग मिठाई बांटकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात साल से क्रिकेट खेल रहे
कोच अतहर अली ने बताया कि सात साल की उम्र से करण क्रिकेट खेल रहे हैं। सबसे पहले वह स्टेडियम में क्रिकेट के गुर सीखने आते थे। अतहर अली ने बताया कि जब उनकी उम्र 12 साल थी तब कानपुर स्पोर्ट्स हॉस्टल में चयन हो गया। लेकिन बीच में जब भी वह मेरठ आते तो करन पब्लिक स्कूल और स्टेडियम में जरूर खेलने जाते थे।

बेटी है लकी
करण शर्मा के एक साल की बेटी है। मां पूनम ने बताया कि जब से बेटी पैदा हुई है करण की किस्मत बदल गई है। पिछले साल सनराइज हैदराबाद के लिए उन्होंने शानदार खेल दिखाया। अब उनकी कीमत एक साथ करोड़ों में जा पहुंची। करण भी बेटी को बहुत प्यार करते हैं। वह भी उसे अपने लिए लकी मानते हैं।


सौरभ कुमार का मेरठ कनेक्शन
पुणे राइजिंग टीम द्वारा 10 लाख रुपये में खरीदे गए सौरभ कुमार का भी मेरठ कनेक्शन है। मूल रूप से बड़ौत निवासी सौरभ शर्मा कंकरखेड़ा स्थित श्रद्धापुरी में रहते हैं। उनके पिता रमेश चंद आकाशवाणी में जेई पद से रिटायर हैं। दो भाई और एक बहन में सबसे छोटे सौरभ ने क्रिकेट का ककहरा नेशनल स्टेडियम दिल्ली से सीखा है। लेफ्ट आर्म ऑफ स्पिनर सौरभ यूपी रणजी टीम में खेल रहे हैं। बेटे के टीम में शामिल होने की खुशी में पूरा परिवार उनके पास दिल्ली पहुंच गया। सौरभ ने आईपीएल में चुने जाने के बाद अमर उजाला से बातचीत करते हुए खुशी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed