फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   son in law murdered his mother in law in baraut, wife filed case

यूपी: शराबी दामाद ने सास को उतारा मौत के घाट, पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा

Sun, 17 Mar 2019 05:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 17 Mar 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
son in law murdered his mother in law in baraut, wife filed case
महिला की हत्या के बाद जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बड़ौत में शराब पीने के आदी एक युवक ने अपनी सास को मौत के घाट उतार दिया। रविवार को जानकारी होने पर लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा वहीं आरोपी युवक हत्या को अंजाम देकर फरार हो गया। पत्नी ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या के मामले में शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतका संतोष (55) पत्नी देशपाल कोताना रोड़ स्थित सिंचाई विभाग के क्वार्टरों में सफाई का काम करती थी और वहीं रहती थी। उसकी उसकी बेटी रेखा अपने पति अमित के साथ कोताना रोड़ पर ही अपने मकान में रहती थी। रेखा का पति अमित शराब का आदी है। आए दिन वह शराब पीकर आता और अपनी पत्नी रेखा से मारपीट करता था। उसकी सास संतोष ने उसे काफी समझाया लेकिन वह बाज नहीं आ रहा था। 

विज्ञापन

शनिवार को भी अमित शराब पीकर आया तो उसकी सास संतोष ने उसे बुरा भला कह ड़ाला। इसके बाद आरोपी अमित ने सास से कहा कि तुम अपनी बेटी की बहुत हिमायत करती हो, लो अभी तुम्हें मौत की नींद सुलाता हूं, इतना कहते हुए उसने तमंचा निकाला और सास पर गोली चला दी। गोली लगते ही सास संतोष लहूलुहान होकर गिर पड़ी जबकि आरोपी वहां से भाग निकला। 

आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मृतका की बेटी रेखा ने अपने पति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी अमित की तलाश शुरू कर दी है।

अमित की नजरों में खटकती थी उसकी सास
पुलिस की पूछताछ में अमित की पत्नी रेखा ने बताया कि वह अपने पति से काफी तंग आ चुकी है। उसकी मां संतोष उसे बार-बार समझाती थी लेकिन वह बाज नहीं आ रहा था और वह कईं बार उसे जान से मारने की धमकी भी दे चुका था। रात में उसने मेरी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह मेरें पास भी तमंचा लेकर आया और कहा कि तेरी मां को तो मैने मार डाला, यदि तेरा यहीं रवैया रहा तो तुझे भी जान से मार दूंगा। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed