फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Son-in-law and mother-in-law die in road accident, brother-in-law seriously injured

Meerut News: सड़क हादसे में दामाद और सास की मौत, बहनोई गंभीर घायल

Wed, 26 Feb 2025 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law and mother-in-law die in road accident, brother-in-law seriously injured
हापुड़ व अन्य संस्करणों के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

मेरठ-बागपत हाईवे पर रघुनाथपुर मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से हुआ हादसा
तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर बिना हेलमेट बागपत से खानपुर गांव आ रहे थे
माई सिटी रिपोर्टर/संवाद
मेरठ/जानी खुर्द। मेरठ-बागपत हाईवे पर रघुनाथपुर मोड़ के पास मंगलवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक चालक सुनील (28) और उसकी सास माया देवी (50) की मौत हो गई। हादसे में सुनील का बहनोई साेनू गंभीर घायल हो गया। तीनों एक बाइक पर सवार होकर बिना हेलमेट बागपत से अपने गांव खानपुर आ रहे थे। घायल सोनू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है।
जानी थाना क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी सुनील पुत्र राजकुमार जिला हापुड़ के कस्बा गढ़ के असमाबाद निवासी अपनी सास माया देवी उर्फ हरबीरी पत्नी ब्रजपाल और ढिंढाला थाना परतापुर निवासी अपने बहनोई सोनू के साथ सोमवार को बागपत में रिश्तेदारी में गया था। मंगलवार सुबह करीब सात बजे सुनील बाइक से अपनी सास हरबीरी व बहनोई सोनू के साथ अपने गांव खानपुर लौट रहा था। मेरठ-बागपत हाईवे पर रघुनाथपुर मोड़ पर पहुंचे तो मेरठ की ओर से आई ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को चपेट में लेकर टक्कर मार दी। पुलिस ने बाइक व जेब से मिले कागजों के आधार पर परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी। हादसे की जानकारी पर परिवार गमजदा हो गए।
विज्ञापन

एसपी देहात राकेश मिश्रा ने बताया कि सड़क हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
हाईवे पर जाम लगा, भागते हुए ट्रैक्टर-ट्राली पलटी
दुर्घटना के बाद हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। ऐसे में राहगीरों और जाम में फंसे यात्रियों को परेशानी हुई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर यातायात को सामान्य करवाया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से भागने लगा। उसे पकड़ने के लिए भीड़ भी ट्रैक्टर के पीछे भागने लगी। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली घटनास्थल से आधा किलोमीटर दूर जाकर सड़क किनारे पलट गई। इसके बाद घायल होने के बाद भी ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला।
----
सात माह पहले हुआ था सुनील का विवाह
जानीखुर्द। सुनील का विवाह सात माह पूर्व ही असमाबाद कस्बा गढ़ जिला हापुड़ की रहने वाली ज्योति से हुआ था। दुर्घटना में ज्योति को जब पता चला कि मां और पति की मौत हो गई तो वह सुनते ही बेहोश हो गई। जिससे उपचार के लिए डाॅक्टर को दिखाया गया। होश में आने के बाद भी वह मां और पति को याद कर रोती रही।

सुनील एक प्राइवेट कम्पनी में काम करता था। सुनील के पिता राजकुमार गांव में परचून की छोटी से दुकान करते हैं। सुनील के एक बड़ा भाई अनिल और छोटी बहन रेशमा है। रेशमा का विवाह ढिंढाला निवासी सोनू से हुआ है। दुर्घटना की जानकारी पर रेशमा का भी रो रोकर बुरा हाल है।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed