{"_id":"615f55fa8ebc3e626e091657","slug":"son-in-law-and-father-in-law-shot-injured-in-enmity-in-chandna-village-sardana-news-mrt5596989162","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदना गांव में रंजिश में दामाद और ससुर को गोली मारी, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदना गांव में रंजिश में दामाद और ससुर को गोली मारी, घायल
विज्ञापन

सरधना। चांदना गांव में बृहस्पतिवार सैर पर निकले दामाद-ससुर को रंजिश के चलते मारपीट के बाद गोली मार दी। छर्रे लगने से दामाद व ससुर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जिसमें एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
चांदना गांव निवासी श्याम प्रकाश उर्फ मोनू पुत्र ब्रह्मपाल और सोनू पुत्र मुकेश के बीच छेड़छाड़ के मामले को लेकर रंजिश चली आ रही है। श्यामप्रकाश उर्फ मोनू का आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह वह ससुर रघुवीर के साथ सैर पर निकला था। रास्ते में उन्हें सोनू मिला, जिसने दर्ज मुकदमे को लेकर गाली गलौज शुरू कर दी। जिससे हंगामा खड़ा हो गया। मारपीट के बाद फायरिंग की गई, जिसमें मोनू व रघुवीर हाथ व पैर में छर्रे लगने से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने श्यामप्रकाश उर्फ मोनू की तहरीर पर सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया। दूसरे पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने जांच के बाद ही लिखापढ़ी करने की बात कही है।