फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Some are facing life threats and some are troubled by the bank.

Meerut News: किसी को जान का खतरा तो कोई बैंक से परेशान

Fri, 17 Apr 2026 04:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
Some are facing life threats and some are troubled by the bank.
- जिला सैनिक बंधु की बैठक में पूर्व सैनिकों और आश्रितों ने उठाईं समस्याएं
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पूर्व सैनिकों एवं दिवंगत सैनिकों की पत्नियों तथा उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से जिला सैनिक बंधु की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। अध्यक्षता अपर उप जिलाधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने की। इसमें भूमि विवाद, कब्जा, पुलिस से संबंधित मामलों सहित विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में 11 आवेदन प्राप्त हुए। इन्हें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया। पूर्व सैनिक अनिल कुमार चौहान ने जमीन पर कब्जा एवं सुरक्षा का मुद्दा उठाया। वीर सिंह ने अपने परिवार की जान माल की सुरक्षा की मांग की। गौहर अली खान ने बैंक द्वारा मकान के कागजात न दिए जाने की शिकायत की। पूर्व सैनिक की पत्नी सीमा खोखर के घरेलू विवाद सहित कार्यरत सैनिकों के लंबित मामलों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त सैनिक कल्याण निदेशालय लखनऊ से प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की गई। शहीदों के नाम पर सड़कों के नामकरण से संबंधित विषय पर प्रगति न होने पर चिंता व्यक्त की गई। इसमें लोक निर्माण विभाग की आख्या अभी लंबित है। अपर उप जिलाधिकारी ने सभी संबंधित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed