फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Soldier who came home on leave died in suspicious circumstances, dead body found in the field

छुट्टी पर घर आए सैनिक की संदिग्ध हालात में मौत, खेत में मिला शव

Sat, 20 Nov 2021 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Soldier who came home on leave died in suspicious circumstances, dead body found in the field
छुट्टी पर घर आए सैनिक की संदिग्ध हालात में मौत, खेत में मिला शव
विज्ञापन

सरूरपुर। शुक्रवार सुबह छुट्टी पर आए सैनिक का शव उसी के खेत में पड़ा मिला। सैनिक के मुंह से खून बह रहा था। पास में हेलमेट पड़ा था और स्कूटी खड़ी थी। एसपी देहात, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सैनिक के शव को लेकर पुलिस हत्या और आत्महत्या की गुत्थी में उलझी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। सैनिक की मौत से गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गांव गोटका निवासी राजकुमार (26) पुत्र नानक सेना में तैनात है। वर्तमान में उसकी यूनिट की लेह लद्दाख में पोस्टिंग है, जबकि उसकी पोस्टिंग प्रयागराज में थी। परिवार सहित वहीं रह रहा है। राजकुमार एक महीने पहले गांव में छुट्टी पर आया था। बृहस्पतिवार रात मेरठ के कंकरखेड़ा स्थित मोहल्ला गणेशपुरी में अपनी बहन के पास जाने के लिए स्कूटी पर निकला था। शुक्रवार सुबह किसानों ने उसका शव खेत में पड़ा देखा। पास में ही उसकी स्कूटी खड़ी थी और हेलमेट पड़ा था। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दिनेश प्रताप ने बताया कि उसके मुंह से मामूली खून बह रहा था। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। सीओ सरधना आरपी शाही व एसपी देहात केशव कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों से जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल गायब मिला है
सैनिक का मोबाइल गायब मिला है। मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर गुत्थी सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। कई पहलू पर जांच की जा रही है। - आरपी शाही, सीओ, सरधना
मामले की जांच की जा रही
सैनिक छुट्टी आया था। वह किस लिए खेत पर पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। - केशव कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed