फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   soldier injured in assault dies

मारपीट में घायल फौजी की मौत

Tue, 22 Mar 2022 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
soldier injured in assault dies
मारपीट में घायल फौजी की मौत
विज्ञापन

सरधना। थाना क्षेत्र के छुर गांव में दो माह पूर्व मारपीट में घायल हुए फौजी की दिल्ली आर्मी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके चलते परिवार में कोहराम मच गया। उसकी मौत के बाद दोनों पक्षों में एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई है।

गांव छुर निवासी मनोज पुत्र रामकुमार और रणजीत पक्ष में काफी दिनों से रंजिश चली आ रही है। इसके चलते 23 जनवरी की रात दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया था। रणजीत पक्ष ने उनके घर में घुसकर जानलेवा हमला किया। इसमें फौजी मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया था। मनोज की पत्नी मीनू की तहरीर पर रणजीत, बिट्टू, टुन्नू, दीपक, अमित, रवि, संजू व बलजोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। दिल्ली के सेना अस्पताल में मनोज का उपचार चल रहा था। सोमवार को मनोज ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जाट रेजिमेंट में तैनात मनोज की ड्यूटी जम्मू में चल रही थी। वह घटना से दो दिन पहले ही गांव में छुट्टी पर आया था। मनोज की मौत से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed