{"_id":"69c057f720aac9d68d08d727","slug":"sold-a-house-mortgaged-to-the-bank-accused-of-embezzling-two-lakh-rupees-meerut-news-c-72-1-mct1010-150558-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बैंक में गिरवी रखा मकान बेचा, दो लाख हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बैंक में गिरवी रखा मकान बेचा, दो लाख हड़पने का आरोप
विज्ञापन
- रकम वापसी मांगने पर आरोपी दे रहे जान से मारने की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जाकिर कालोनी में एक मकान बेचने का झांसा देकर किठौर के युवक से दो लाख रुपये की रकम हड़प ली। जिस मकान को बेचा जा रहा था, वह बैंक में गिरवी रखा हुआ है। जब पीड़ित को जानकारी हुई और अपनी रकम वापसी मांगी तो उसे जान से मारने की धमकी दी। तीन आरोपियों के खिलाफ नौचंदी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
किठौर कसबा निवासी शहजाद ने प्राथमिकी में बताया कि उसने जाकिर कालोनी में एक मकान सरफराज से 20 लाख रुपये में खरीदा था। मकान का सौदा शहजाद, मेहराज ने कमीशन लेकर कराया था। बैनामा कराने के लिए छह महीने का समय दिया गया था। शहजाद ने सरफराज को दो लाख रुपये नकद व पांच लाख रुपये चेक के माध्यम 20 जुलाई 2025 को दिए। बाद में उसे पता चला कि सरफराज ने इस मकान को पहले ही 27 लाख रुपये में बेच रखा है। विरोध करने पर आरोपी ने उसका दिया पांच लाख रुपये का चेक बाउंस करा दिया। विवाद होने पर दोनों पक्षों ने समझौता करा दिया। सरफराज ने 15 दिन में रुपया वापस करने को कहा। आरोप है कि तीन माह बीतने पर जब सरफराज ने रुपया वापस नहीं दिया तो वह उसके घर गए। उसने बात नहीं की और रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश दिए। सीओ ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
-- -- -- -- -- -- -- -