फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   solar panel inaugurated in Meerut Medical college, electricity worth Rs 1 crore will be saved

Meerut: सौर ऊर्जा से रोशन होगा मेडिकल कॉलेज, हुआ लोकार्पण, बचेगी एक करोड़ की बिजली

Sat, 27 Jan 2024 01:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 27 Jan 2024 01:35 PM IST
सार

मेरठ का एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज अब सौर ऊर्जा से रोशन रहेगा। इससे न सिर्फ छात्रों का हित होगा बल्कि इस 1.5 मेगा वाट क्षमता के रूफ टॉप सोलर पावर प्रोजेक्ट से बचेगी एक करोड़ की बिजली की भी बचत होगी।

विज्ञापन
solar panel inaugurated in Meerut Medical college, electricity worth Rs 1 crore will be saved
सौर ऊर्जा पैनल का उ्दघाटन करते अतिथि - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज अब सौर ऊर्जा से रोशन होगा। इससे मेडिकल का करीब एक करोड़ रुपये प्रति वर्ष बिजली बिल बचेगा। इस पैसे को मरीजों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। शनिवार को ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर इस 1.5 मेगा वाट क्षमता के रूफ टॉप सोलर पावर प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया।

विज्ञापन


प्राचार्य डॉ आरसी गुप्ता ने बताया कि पहले सोलर पावर प्रोजेक्ट का लोकार्पण मेडिकल कॉलेज के स्थापना दिवस पर 28 जनवरी को होना था, लेकिन उस दिन अधिक व्यस्तता रहने के कारण अब 27 जनवरी को लोकार्पण करने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP News Live: बागपत में शिकारियों के जाल में तो शामली में वन विभाग के पिंजरे में फंसा तेंदुआ, पढ़ें अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के 35 भवनों के छतों को सोलर पैनल लगाया गया है। इससे 1.5 मेगा वाट विद्युत उत्पन्न की जाएगी, जिसका उपयोग मेडिकल कॉलेज परिसर, चिकित्सालय, मरीज और छात्र हित में किया जाएगा। अभी तक मेडिकल का करीब तीन से चार करोड़ रुपये सालाना बिजली का बिल आता है। 

डॉ सोमेंद्र तोमर ने बताया कि सौर ऊर्जा एक बेहतर विकल्प है। उत्तर प्रदेश सरकार ने किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ, बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के बाद लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज मेरठ में सोलर पावर प्रोजेक्ट लगवाया है।

इस प्रोजेक्ट के शुरू हो जाने के बाद 90 लाख से एक करोड़ रुपये प्रति वर्ष के बिजली बिल की बचत होगी, जिसे मरीज हित में खर्च किया जाएगा। जापान की कंपनी से सोलर पावर प्रोडक्शन प्लांट के निर्माण के लिए अनुबंध किया गया था। प्रोजेक्ट में उच्च गुणवत्ता के उपकरण प्रयोग किए गए हैं, जिससे निर्बाध रूप से मेडिकल को विद्युत आपूर्ति मिलती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed