फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Solar eclipse: From tonight onwards the Sutak period

सूर्य ग्रहण : आज रात से लग जाएगा सूतक काल

Sat, 20 Jun 2020 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Solar eclipse: From tonight onwards the Sutak period
मेरठ। कंकण सूर्यग्रहण 21 जून को होगा। इसके लिए शनिवार रात करीब सवा नौ बजे से सूतक काल लग जाएगा। वहीं, सोमवार सुबह से मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन

ग्रहण में बढ़ेगा पृथ्वी पर रोग
इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के संयुक्त सचिव आचार्य कौशल वत्स का कहना है कि सूर्य ग्रहण का पृथ्वी पर खासा प्रभाव होता है। इस दौरान छाया पृथ्वी पर पड़ती है। ऐसे में ग्राह्य पृथ्वी होती है। इसी कारण ग्रहण के समय अन्न का त्याग बताया है। शिवपुराण में सूर्यग्रहण के समय को पृथ्वी पर रोग उत्पन्न होने वाला बताया है। जिसके निवारण के लिए स्नान, जप, दान आदि बताए हैं। ऐसे में ग्रहण के स्पर्श के समय नदी में स्नान उचित माना जाता है। ग्रहण में मध्य में स्नान नहीं करना चाहिए। मध्य में होम और देव पूजन होना चाहिए।
सूतक में रहेंगे मंदिर के कपाट बंद
शनिवार रात 9:15 मिनट पर सूतक काल लग जाएगा। ऐसे में 21 जून रविवार सुबह मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। श्रद्धालुुओं का मंदिर में प्रवेश वर्जित रहेगा। ग्रहण समाप्त होने पर मंदिर में शुद्धिकरण के बाद दर्शन की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

दान आदि पुण्य पर भी ग्रहण
मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति जरूरी है। उन्हें मंदिर में किसी भी वस्तु को लेकर जाना प्रतिबंधित रहेगा। ग्रहण के बाद दान आदि का बड़ा महत्व है। इसके बावजूद मंदिर में किसी भी वस्तु की दान की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में ग्रहण का समय व अवधि
9:15 सुबह देश भर में ग्रहण प्रारंभ
10:17 कंकण प्रारंभ
12:10 परमग्रास मध्य, कंकण प्रारंभ
14:02 कंकण समाप्त
15:04 ग्रहण समाप्त
ग्रहण की कुल अवधि - 5 घंटे 48 मिनट 3 सेकेंड
मेरठ में ग्रहण का समय
10:21 ग्रहण प्रारंभ
12:03 ग्रहण मध्य
13:49 ग्रहण समाप्त
ग्रहण की कुल अवधि - 3 घंटे 28 मिनट 24 सेकेंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed