फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Soil was put in the archery and volleyball courts of the sports stadium

स्पोर्ट्स स्टेडियम के तीरंदाजी और वाॅलीबाल कोर्ट में डाली मिट्टी

Thu, 28 Aug 2025 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Soil was put in the archery and volleyball courts of the sports stadium
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक के कार्य के कारण खिलाड़ियों के लिए समस्या खड़ी हो रही है। एक तो निर्माण कार्य में देरी के कारण खिलाड़ी पहले से ही परेशान हैं अब वाॅलीबाल और तीरंदाजी के कोर्ट में भी मिट्टी खोदकर डाल दी गई है, जिससे यहां बच्चे अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में पिछले कई वर्षों से सिंथेटिक ट्रैक की मांग की जा रही थी। जनवरी 2024 में शासन की ओर से यहां सिंथेटिक ट्रैक के लिए मंजूरी दी गई और इसके निर्माण के लिए 4.28 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। शासन की ओर से ट्रैक के कार्य के लिए यूपीपीसीएल कंपनी का चयन किया गया और कंपनी को धनराशि भी अवमुक्त करा दी गई थी। कंपनी की ओर से नवंबर 2024 में ट्रैक कार्य शुरू कर दिया गया। ट्रैक का निर्माण कुल 8.56 करोड़ में होना था। कार्य के दौरान ही शासन की ओर से बाकी बची धनराशि 4.28 करोड़ रुपये भी कंपनी को दे दी गई थी। कुल 8.56 करोड़ रुपये कंपनी को देने के बावजूद यह कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। जबकि कंपनी के साथ किए गए अनुबंध में यह कार्य छह माह में पूरा होना था। इस कार्य के कारण स्टेडियम से क्रिकेट का हॉस्टल भी शिफ्ट हो चुका है यहां क्रिकेट का मैदान तक नहीं बचा है। फुटबाल का अभ्यास भी यहां बंद को चुका था। अब वॉलीबाल और तीरंदाजी कोर्ट पर भी मिट्टी खोदकर डाल दी गई है, जिस कारण खिलाड़ी यहां अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। कुश्ती के खिलाड़ियों को भी अभ्यास करने के लिए स्थान नहीं बचा है। उम्मीद की जा रही है कि दिसंबर तक कार्य पूरा होने के बाद यहां हालात सुधर सकेंगे। वहीं, वाॅलीबाल खिलाड़ी प्रियंका ने बताया कि कोर्ट में मिट्टी डालने के कारण वह अब अभ्यास नहीं कर पा रहे हैंं। तीरंदाजी के खिलाड़ी अभिनव ने भी इसकी शिकायत अधिकारियों से की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed