फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sohrabgate bus stand will be shifted to Lohianagar

Meerut News: लोहियानगर में स्थानांतरित होगा सोहराबगेट बस अड्डा

Sat, 04 Apr 2026 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Sohrabgate bus stand will be shifted to Lohianagar
सोहराबगेट रोडवेज बस अड्डे का जीर्णोद्धार करने वाली कंपनी ने परिवहन निगम को बस अड्डा खाली करने के लिए पत्र लिखा है। इसी के साथ परिवहन निगम के अधिकारियों ने हापुड़ रोड स्थित लोहियानगर में सोहराबगेट बस अड्डा स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लोहियानगर में अस्थायी बस अड्डे पर शौचालय, पेयजल, लाइट और यात्री शेड बनाए जाएंगे। 15 मई से पहले बस अड्डा शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन




शासन ने सोहराबगेट बस अड्डे को हवाई अड्डे की तर्ज पर बनाने का निर्णय लिया है। यह बस अड्डा पीपीपी मॉडल पर तैयार किया जाएगा। बस अड्डे के निर्माण का ठेका 10 माह पहले एक प्राइवेट कंपनी को दिया जा चुका है। कंपनी ने परिवहन निगम के अधिकारियों को बस अड्डा खाली कराने के लिए पत्र लिख दिया है। परिवहन निगम के अधिकारियों के मुताबिक इसी माह लोहियानगर आवासीय कॉलोनी में हापुड़ रोड किनारे बिजली घर के पास अस्थायी बस अड्डे का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




सोहराबगेट से यहां के लिए चलती हैं बस



गढ़ रोड स्थित सोहराबगेट बस अड्डे से ही लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा, बुलंदशहर, हापुड़, राजस्थान के लिए 200 से अधिक बसों का संचालन हो रहा है।

कई स्थानों से संचालित होंगी सोहराबगेट बस अड्डे की बसें



सोहराबगेट डिपो बस अड्डे से चलने वाली सभी बसों को लोहियानगर से संचालित किया जाना संभव नहीं है। इसलिए नौचंदी मैदान, पुराना हापुड़ अड्डा चौराहा से कुछ बसों के संचालन की तैयारी है। ताकि, यात्रियों को भटकना न पड़े। बसों का रखरखाव मेरठ डिपो की कार्यशाला में होगा। एनसीआरटीसी ने मेरठ डिपो की जमीन खाली कर दी है। वहां पर दो पेट्रोल पंप हैं। इनमें से एक पंप से सोहराबगेट डिपो की बसों को डीजल मिलेगा और बसों को ठीक किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट

कंपनी का पत्र मिला है। लोहियानगर में सोहराबगेट बस अड्डे के अस्थायी संचालन का निर्णय हो चुका है। इसी माह अस्थायी बस अड्डे का निर्माण शुरू हो जाएगा। बस अड्डा खाली करने का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा। - राजीव कुमार, एआरएम, सोहराबगेट डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed