फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sohrab Gate today in Delhi will bus depot

आज से सोहराबगेट डिपो से मिलेगी दिल्ली की बस  

Mon, 25 Jul 2016 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 25 Jul 2016 02:47 AM IST
विज्ञापन
Sohrab Gate today in Delhi will bus depot
रोडवेज बस। - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा के चलते भैसाली बस अड्डे को सोहराबगेट बस अड्डे पर अस्थायी रूप से शिफ्ट कर दिया है। सोमवार से लेकर एक जुलाई तक भैसाली बस अड्डा सोहराबगेट डिपो से ही संचालित किया जाएगा।  आरएम मनोज कुमार पुंडीर ने बताया कि कांवड़ यात्रा के चलते शामली, अंबाला, बड़ौत जाने वाली बसें कंकरखेड़ा बाईपास से चलेगी।
विज्ञापन


बागपत जाने वाली बस बागपत बाईपास से जाएंगी। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएड़ा, बिजनौर, कोटद्वार और मुजफ्फरनगर आदि जाने वाली बसों को सोहराबगेट से संचालित किया जाएगा। एक जुलाई तक भैसाली बस अड्डा सोहराबगेट से ही संचालित होगा। एक जुलाई शाम को बस अड्डा मूल जगह वापस शिफ्ट हो जाएगा। 
विज्ञापन


बस डायवर्ट होने से यात्री परेशान
पुलिस ने पूर्वाह्न 11 बजे रोडवेज की मुजफ्फरनगर जाने वाली बसों को वाया मवाना की ओर डायवर्ट कर दिया। कांवड़ यात्रा के चलते जिला प्रशासन ने शनिवार आधी रात से ही बड़े वाहनों का संचालन हाईवे पर बंद कर दिया था। जीरो माइल पर बैरियर लगाकर वाहनों को वाया मवाना रोड भेजा जा रहा है। बसों के जीरो माइल चौराहे से मवाना रोड की तरफ मुड़ते ही यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। परिचालक ने बताया कांवड़ यात्रा के चलते बस मीरापुर से होते हुए जाएगी। इसके चलते दौराला, सकौती, खतौली आदि जाने वाली सवारी वहीं उतर गई। एआरएम मेरठ डिपो संदीप अग्रवाल ने बताया कि  मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाली बसें वाया मवाना-मीरापुर होकर चलाई जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed