{"_id":"68016dc9eb652aff1c073fb8","slug":"software-engineers-wedding-procession-attacked-and-fired-400-meters-away-from-police-station-meerut-news-c-14-1-mrt1027-836198-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने से 400 मीटर दूर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बरात पर हमला, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने से 400 मीटर दूर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बरात पर हमला, फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। परतापुर थाने से करीब 400 मीटर दूर बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे कुछ युवकों ने चढ़त के दौरान बरात पर हमला कर दिया। इस दौरान पिस्टल से कई राउंड फायरिंग भी की। इससे भगदड़ मच गई। दूल्हे के मामा का बेटा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दो अन्य युवक भी मारपीट में घायल हो गए। पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ में जुट गई। आरोपी शराब पीकर दूल्हे की बग्गी पर चढ़कर नाच रहे थे। बरातियों के विरोध करने पर घटना हुई।
ब्रह्मपुरी क्षेत्र के सरस्वती लोक निवासी सरिया कारोबारी दिनेश मित्तल के बेटे अक्षित का रिश्ता दिल्ली निवासी अनिल मित्तल की बेटी अंजलि के साथ हुआ है। अक्षित दिल्ली की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। बृहस्पतिवार रात परतापुर में कुंडा गेट के पास मिराकी रिसोर्ट में शादी समारोह था। रात करीब साढ़े नौ बजे चढ़त में बराती नाच रहे थे।
आरोप है कि रिसोर्ट के पास स्थित कसाना गेस्ट हाउस के मालिक अनिल कसाना का भतीजा अमन कसाना अपने साथियों के साथ शराब पीकर अक्षित की चढ़त में पहुंच गया। ये लोग दूल्हे की बग्गी पर चढ़कर नाचने लगे। बरातियों ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। तब लोगों ने किसी तरह मामला शांत करा दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद अमन कसाना अपने साथियों के साथ लाठी-डंडे और पिस्टल लेकर चढ़त में फिर से पहुंचा और बरात पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान पिस्टल से कई राउंड फायरिंग भी की। गोलियां चलने से बरातियों में अफरातफरी मच गई। वह जान बचाने के लिए भागने लगे। इस दौरान पैर में गोली लगने से अक्षित के मामा का लड़का ब्रह्मपुरी क्षेत्र के इंद्रानगर निवासी उत्कर्ष मित्तल घायल हो गया। मारपीट में गुलमोहर पार्क निवासी शशांक और ब्रह्मपुरी निवासी गोपाल भी घायल हो गए। आरोपी मौके से भाग गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उत्कर्ष के पिता संजय मित्तल ने घटना की तहरीर थाने में दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। अमन कसाना को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। मौके से चार खोखे पुलिस को मिले हैं। आरोपी से एक कारतूस बरामद किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में भी दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।