फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Social worker, entrepreneur Surendra Pratap passed away

समाजसेवी, उद्यमी सुरेंद्र प्रताप का निधन

Sat, 13 Feb 2021 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Social worker, entrepreneur Surendra Pratap passed away
समाजसेवी, उद्यमी सुरेंद्र प्रताप का निधन
विज्ञापन

- शनिवार को सुबह दस गढ़ गंगा के लिए निकलेगी अंतिम यात्रा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। प्रमुख समाजसेवी व उद्यमी सुरेंद्र प्रताप (भट्टे वाले) कानिधन शुक्रवार को हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार दोपहर को उनका निधन हो गया। चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कन्वीनर तथा शहर के प्रतिष्ठित एलेक्जेंडर क्लब के उपाध्यक्ष भी रहे। शहर के कई शिक्षण संस्थानों की प्रबंध समिति में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही। शिक्षण संस्थानों में प्रबंध समिति में रहते हुए महत्वपूर्ण पदों को उन्होंने संभाला।
शहर के विकास का मुद्दा हो अथवा औद्योगिक विकास, उद्यमियों की समस्याएं, मेरठ से हवाई अड्डा शुरू कराने, मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे, कताई मिल में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने तथा पश्चिमी यूपी को अलग प्रदेश बनाने की मांग को लेकर आंदोलन किए और सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन

निधन की खबर मिलते ही लोगों बागपात रोड स्थित उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया। उनके दो पुत्र अश्विनी प्रताप और मनीष प्रताप को सांत्वना देने के लिए काफी लोग पहुंचे। शनिवार को उनके आवास से अंतिम यात्रा सुबह दस बजे गढ़ गंगा के लिए रवाना होगी। उनके निधन पर तमाम, औद्योगिक, व्यापारिक, सामाजिक, स्वयंसेवी संगठनों के साथ विभिन्न राजनीतिक, गैर राजनीतिक दलों ने भी शोक संवेदना व्यक्त की। सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, सोमेंद्र तोमर, रफीक अंसारी, नवीन गुप्ता, अजय गुप्ता, कमल ठाकुर, अरुण वशिष्ठ, रवि प्रकाश अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, अनिल कुमार गुप्ता, सर्वेश सर्राफ, बिजेंद्र अग्रवाल ने भी उनके निधन पर दु:ख व्यक्त किया। अपने पीछे पत्नी, दो बेटे, बहुओं सहित नाती, पोतों के पूरे परिवार को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed