फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ...so that woman beat Jeth, half-hour drama

...तो इसलिए महिला ने जेठ को पीटा, पब्लिक के सामने आधा घंटे तक चला ड्रामा

Tue, 20 Jun 2017 01:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 20 Jun 2017 01:11 PM IST
विज्ञापन
...so that woman beat Jeth, half-hour drama
जेठ की पिटाई करती महिला

मेरठ में एक ऐसा मामला सामने आया कि एक महिला ने सरेआम अपने जेठ की पिटाई कर दी। मारपीट के पीछे का राज क्या है ये आप आगे जरूर पढ़ें। 

विज्ञापन



दुष्कर्म पीड़िता को मकान पर कब्जा दिलाने पहुंचना सारथी संस्था को सोमवार दोपहर महंगा पड़ गया। पब्लिक ने संस्था के कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी। आधा घंटे हंगामा चला, तब जाकर पुलिस मौके पर पहुंची। मारपीट में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


मामला सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत सूरजकुंड स्थित एक कॉलोनी का है। एक महिला ने एक साल पूर्व अपने पति और ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसका केस सिविल लाइन थाने में दर्ज है। पीड़िता तभी से अपने मायके में रह रही थी। सोमवार को पीड़िता अपने दो बच्चों और सारथी संस्था के सदस्यों के साथ अपनी ससुराल में पहुंची। महिला अपने घर में लगा ताला तोड़ने लगी। तभी उसका जेठ वहां पर पहुंच गया। आरोप है कि महिला और जेठ में मारपीट हो गई। जिस पर आसपास के लोगों ने पीड़िता समेत सारथी संस्था के कार्यकर्ताओं की घेराबंदी कर ली। आरोप है कि लोगों ने संस्था के कार्यकर्ता मयंक और अशोक की पिटाई कर दी। जिसमें उनको चोटें आई। करीब आधा घंटे तक दोनों पक्षों में मारपीट हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लेकर क्यों नहीं आई

...so that woman beat Jeth, half-hour drama
आधा घंटे हंगामा चला

स्थानीय लोगों ने संस्था के कार्यकर्ताओं पर सवाल उठाए कि अगर उनको पीड़िता की मदद करनी थी तो वह पुलिस लेकर क्यों नहीं आए। पब्लिक और महिला के ससुराल वालों ने यह सवाल संस्था के कार्यकर्ताओं से किया तो उन्होंने यूपी 100 पर फोन करने का तर्क दिया।

गलती पीड़िता की, हमें क्यों पीटा
सारथी संस्था अध्यक्ष कल्पना पांडेय का कहना है कि अकेली पीड़िता ने अपने जेठ से मारपीट की है। उनका मारपीट से कोई लेनादेना नहीं था। लेकिन महिला के ससुराल वालों ने संस्था के कार्यकर्ताओं से बेवजह मारपीट की। जिसकी शिकायत उन्होंने एसएसपी ऑफिस पर कर सिविल लाइन थाने में तहरीर दी। पीड़िता के साथ राजस्थान की संस्था आई थी। उक्त संस्था के कहने पर वह वहां पर गई थी। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed