फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   So please your partner on Valentine's Day this year, These special pictures

हैप्पी वैलेंटाइन डे : जानिए, क्यों खास होता है आज का दिन

Tue, 14 Feb 2017 03:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 14 Feb 2017 03:33 PM IST
विज्ञापन
So please your partner on Valentine's Day this year, These special pictures
वैलेंटाइन डे

हर साल 14 फरवरी को पूरे देश में प्रेम दिवस यानी 'वैलेंटाइन डे' मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने चाहने वालों को फ्लार्स और ‌गिफ्ट्स देते हैं। खास बात यह है कि इस दिन लोग अपने चाहने वाले पर ज्यादा से ज्यादा प्यार जताने की कोशिश करते हैं और हर पल उन्हें खुश रखने की बात करते हैं। कहा जाता है कि दो प्यार करने वालों के लिए यह दिन बेहद खास होता है और इस दिन अधिक से अधिक प्रेमी युगल मिलकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। बताया जाता है क‌ि फरवरी माह को प्यार का महीना माना जाता है। ऐसा माना जा रहा है कि हर बार की तरह इस बार भी वैलेंटाइन डे के मौके पर शहर के सभी पार्क झमाझम भरे नजर आएंगे। हालांक‌ि इस बीच पुलिस प्रशासन का भी तगड़ा पहरा रहेगा। इससे पहले लोगों ने रोज डे, यानि गुलाब दिवस मनाया। गुलाब दिवस के लिए बाजार में गिफ्ट गैलरीज के साथ उपहारों की दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिली थी। अब आबूलेन, सदर, सेंट्रल मार्केट, शारदा रोड, साकेत, बेगमपुल बाजार, पीएल शर्मा रोड बाजार एवं वेस्टर्न कचहरी रोड के बाजार वैलेंटाइन डे के तोहफे सज गए। इस बार डांसिंग मैग्नेट डॉल, क्रिस्टल रोज, गोल्ड रोज़ और लाइटिंग टेडी प्रमुख हैं।

विज्ञापन

लाइटिंग टेडी, लव कैप्सूल, डांसिंग डॉल

So please your partner on Valentine's Day this year, These special pictures
वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन

वैलेंटाइन डे के बाजार में चॉकलेट फज़, चॉकलेट बंच, चॉकलेट बुके है। सात रंग की लाइट वाला मेक इन इंडिया टेडी बियर है। 1899 रुपये कीमत का यह टेडी बैटरी से चलता है। लाल, हरी, नीली, पीली रोशनी देता है। प्यार के संदेशों से भरे लव कैप्सूल हैं। हर दिन के लिए एक नया कैप्सूल है। डांसिंग कपल की बजाय इस बार डांसिंग डॉल है। पियानो पर मैग्नेट की सहायता से इस डांसिंग डॉल को सेट किया है, जो बटन दबाते ही पियानो पर बने स्टेज पर डांस करती है। पियानो में म्यूजिक बजता है उसी के साथ यह गुड़िया डांस भी करती है। युगलों को यह उपहार काफी लुभा रहा है। इसकी कीमत 600 रुपये से प्रारंभ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोज डे के लिए थाइलैंड से आया गुलाब

So please your partner on Valentine's Day this year, These special pictures
वैलेंटाइन डे

गिफ्ट गैलरीज, फ्लॉवर शॉप पर रोज़ डे के लिए खास लाल गुलाब, ट्यूब रोज आए हैं। सिंगल रोज के अलावा रोज बॉस्केट, रोज बंच, रोज बॉस्केट और रोज बुके भी खासतौर पर तैयार हो रहे हैं। गुलाब की कीमत एक पीस 50 रुपये है। 5 गुलाबों का बुके 250 रुपये में दिया जा रहा है। लाल, गुलाबी, नारंगी गुलाब की ज्यादा मांग है। 20 दिनों तक स्टे करने वाला यह ट्यूब रोज मलेशिया, थाइलैंड से मंगाया जाता है।

विज्ञापन

उपहार में दें क्रिस्टल गुलाब

So please your partner on Valentine's Day this year, These special pictures
वैलेंटाइन डे

वास्तविक गुलाब के अलावा बाजार में आर्टिफिशियल गुलाब भी हैं। गिफ्ट गैलरीज पर आर्टिफिशियल गुलाब में काफी आइटम हैं। हरी पत्तियों, लाल पंखुड़ी से सजा 150 रुपये का क्रिस्टल रोज, 350 रुपये में गोल्ड प्लेटेड रोज, 200 रुपये का मैरुन बेलवेट रोज है। गुलाब का पिलो, गुलाब कुशन, गुलाब से सजे कॉफी मग, गुलाब की डायरी, छोटा गुलाब, गुलाब की विंडचाइम भी रोज डे पर अच्छा विकल्प है। गुलाब का ज्वैलरी बॉक्स इसकी कीमत 250 रुपये है।

कंफेशन, फ्लर्टिंग और ब्रेकअप डे

So please your partner on Valentine's Day this year, These special pictures
वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन

वैलेंटाइन डे का जश्न इस बार 7 नहीं पूरे 15 दिन मनेगा। 7 से 21 फरवरी तक अलग-अलग दिन निर्धारित हैं। प्रमुख बात यह कि दोस्ती के इस महोत्सव में दोस्ती की मनुहार होगी, इसके बाद ब्रेकअप डे भी मनाया जाएगा। वेलेंटाइन डे के कैलेंडर में 14 फरवरी से पहले चॉकलेट डे, टेडी डे, रोज डे, प्रॉमिस डे मनाया जाएगा। वैलेंटाइन डे के बाद किक डे, फ्लर्टिंग डे, कंफेशन डे, मिसिंग डे और ब्रेकअप डे भी मनाया जाएगा।

जानिए सभी 'डे'

So please your partner on Valentine's Day this year, These special pictures
वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन
तिथियां       दिवस 
7 फरवरी- रोज डे
8 फरवरी-  प्रपोज डे
9 फरवरी-चॉकलेट डे
10 फरवरी- टेडी डे
11 फरवरी- प्रॉमिस 
12 फरवरी- हग डे
13 फरवरी- किस डे 
14 फरवरी- वेलेंटाइन डे 
15 फरवरी- स्लैप डे
16 फरवरी- किक डे
17 फरवरी- परफ्यूम डे
18 फरवरी- फ्लर्टिंग डे
19 फरवरी- कंफेशन डे
20 फरवरी- मिसिंग डे
21 फरवरी- ब्रेकअप डे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed