फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   So far 240 FIRs have been filed for power theft

Meerut News: अब तक विद्युत चोरी में 240 एफआईआर दर्ज

Fri, 28 Mar 2025 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
So far 240 FIRs have been filed for power theft
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से अवैध रूप से विद्युत चोरी करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। मेरठ, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल, हापुड़ समेत सभी जिलों में अभियान चलाकर 240 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल ईशा दुहन ने बताया कि 17 मार्च से अब तक जनपद मेरठ के हाई लॉस एरिया लिसाड़ी गेट एवं सरधना टाउन एवं जनपद बागपत के बडौत टाउन, जनपद गाजियाबाद के बमहैटा, कलछीना (मोदीनगर), झंडापुर, महाराजपुर तथा खडखड (साहिबाबाद), जनपद बुलन्दशहर के चिन्हित हाई लॉस एरिया खुर्जा, जनपद हापुड मे हापुड टाउन, जनपद मुजफ्फरनगर के चरथावल टाउन, जनपद शामली में ऊन, जनपद सहारनपुर मे अम्बाला रोड एरिया, जनपद गौतमबुद्ध नगर के दादरी टाऊन एवं जेवर टाऊन, जनपद मुरादाबाद के चिन्हित हाई लॉस एरिया जामा मस्जिद एरिया, काण्ठ टाउन, जनपद रामपुर के स्वार एवं जनपद संभल के चन्दौसी तथा जनपद अमरोहा के हाई लॉस एरिया, हसनपुर नगर पालिका एरिया, चहाशेरी एवं शहानपुर में चैकिंग की गई। 24 मीटरों में 70096 यूनिट स्टोर रीडिंग पकड़ी गईं। 102 केस गलत टैरिफ में चलते पाए गए। 2972 संयोजन बकाए पर काटे गए। बताया कि अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed