फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Snowfall on the mountains will increase cold in the ground

स्मॉग हुआ गायब, गुरुवार की रात सीजन में सबसे सर्द रही

Sat, 09 Nov 2019 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
Snowfall on the mountains will increase cold in the ground
मेरठ का एक्यूआई 193 पर पहुंचा, शनिवार से हवाओं की रफ्तार होगी तेज, तापमान में आएगी गिरावट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम । प्रदूषण की मार झेल रहे शहरवासियों को शुक्रवार को राहत रही। स्मॉग लगभग गायब रहा। मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक गिरकर 193 पर पहुंच गया। इस सीजन में पहली बार गुरुवार की रात सबसे सर्द रही है। पहाड़ों में बर्फबारी से पश्चिमी उप्र समेत मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी।
बृहस्पतिवार हुई बूंदाबांदी और तेज हवाओं के चलते वातावरण में घुल रहे धूल भरे कण गायब हो गए। शुक्रवार सुबह अच्छी धूप खिली। पूरे दिन मौमस साफ रहा। मेरठ का एक्यूआई बृहस्पतिवार को जहां 250 था, शुक्रवार को गिरकर 193 पर पहुंच गया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में करीब 6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जबकि रात के तापमान में करीब 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इस सीजन में पहली बार गुरुवार की रात सबसे सर्द रही है। अधिकतम आर्द्रता 90 व न्यूनतम 44 प्रतिशत दर्ज की गई। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष के अनुसार पहाड़ों पर एक सशक्त और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। जिसका असर पश्चिमी यूपी और एनसीआर में भी दिखाई देगा। शनिवार से उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने की संभावना है। हवाओं के चलने से मौसम ठंडा होगा, तापमान में भी गिरावट आएगी।
विज्ञापन

वर्जन--फोटो
200 से नीचे आने पर एक्यूआई अच्छी श्रेणी में माना जाता है। पिछले काफी समय से एक्यूआई बढ़ रहा था, जिसे कम करने के लिए प्रयास किए जा रहे थे। दिन रात के लिए जो टीमें बनाई गई हैं, वह अपना कार्य निरंतर करती रहेंगी। प्रतिबंधित ईंधन नहीं जलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरके त्यागी, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी
एक्यूआई का स्तर
7 नवंबर 8 नवंबर
मेरठ 250 193
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed