फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Snowfall in the mountains: Strong winds and rain increased the cold in the plains, Saturday night was the cold

पहाड़ों पर बर्फबारी: तेज हवा और बारिश ने मैदानी क्षेत्रों में बढ़ाई ठंड, सीजन में सबसे ठंडी रही शनिवार की रात

Mon, 09 Dec 2024 12:22 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 09 Dec 2024 12:22 PM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम बढ़ने लगा है। शनिवार को जहां सीजन की सबसे ठंडी रात रिकाॅर्ड की गई, जबकि रविवार को बारिश के कारण ठंड का सितम और बढ़ गया है।

विज्ञापन
Snowfall in the mountains: Strong winds and rain increased the cold in the plains, Saturday night was the cold
औली में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मोदीपुरम पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद रविवार रात हवा के साथ बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। शनिवार की रात सीजन में सबसे सर्द रही। रात का न्यूनतम तापमान 11.8 से गिरकर रविवार को 5.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान की इस गिरावट के साथ ही पिछले 11 साल का रिकार्ड टूट गया। सोमवार से सर्दी का सितम और बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन


रविवार को बढ़ी हवा की गति, रात को हुई बारिश
रविवार को हवा की गति भी बढ़ी। दोपहर बाद से शाम तक तो हवा की रफ्तार सात से 10 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सोमवार से कोहरा पड़ने की भी संभावना है। इससे मौसम में बदलाव आएगा और ठंड बढ़ेगी। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: इंवेट के बहाने फ्लाइट बुुक कराई, एडवांस देकर मुंबई से बुलाया, काॅमेडियन ने पुलिस को बताई आपबीती

विज्ञापन
विज्ञापन

Snowfall in the mountains: Strong winds and rain increased the cold in the plains, Saturday night was the cold
सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन - फोटो : अमर उजाला

एक्यूआई भी सुधरा
शहर का एक्यूआई स्तर 200 के नजदीक रहा। रविवार को शहर का एक्यूआई 182 दर्ज किया गया। गंगानगर में 162, जयभीमनगर में 210, पल्लवपुरम में 169, दिल्ली रोड पर 192, बेगमपुल पर 187 एक्यूआई का स्तर दर्ज किया गया। बारिश के बाद प्रदूषण के स्तर में गिरावट की संभावना है।
 
रबी की फसलों को होगा फायदा
कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश और ठंड वाला यह मौसम रबी की फसलों के लिए बेहतर है। इन दिनों ऐसी फसलों को कम तापमान की जरूरत होती है। गेहूं, गन्ना, आलू, सरसो, मटर और सब्जियों की खेती के लिए भी ऐसा मौसम अच्छा है। इस बारिश से पौधों को वातावरण से प्राकृतिक नाइट्रोजन फिक्सेशन प्राप्त हो सकेगी। यह बरसात पौधों को प्राकृतिक तरीके से पर्याप्त नाइट्रोजन उपलब्ध कराती है। इससे फसलों का उत्पादन बढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed