फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Snooker Tournament: Aditya, Ayush, Manan, and Brijesh Reach Semifinals

स्नूकर टूर्नामेंट : आदित्य, आयुष, मनन और बृजेश सेमीफाइनल में पहुंचे

Wed, 15 Apr 2026 07:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Snooker Tournament: Aditya, Ayush, Manan, and Brijesh Reach Semifinals
- अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में चल रहे टूर्नामेंट में आज होगा फाइनल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में चल रहे ऑल इंडिया स्नूकर टूर्नामेंट में बुधवार को चार क्वार्टर फाइनल मैच और चार अन्य मुकाबले खेले गए। इसमें क्वार्टर फाइनल में आयुष, आदित्य मेहता, मनन और बृजेश ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर अपने मुकाबले जीते और सेमीफाइनल में जगह बनाई। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब के सचिव संजय कुमार के द्वारा विजेताओं को धनराशि के चेक और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी अमन अग्रवाल, आयोजन सचिव आनंद अरोरा, बिलियर्ड सचिव अंशुल अग्रवाल, संजय शर्मा, सुरेश जैन, अशोक सचदेवा आदि उपस्थित रहे।

पहले क्वार्टर फाइनल में यूपी नंबर वन आयुष मित्तल ने यूपी के ही अक्षय कुमार को 01-02, 57-52, 82-08, 66-45, 76-49 से हराया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में इंडिया नंबर 2 आदित्य मेहता ने पुष्पेंद्र सिंह को 13-30, 87-34, 29-51, 76-63, 63-34 से हराया। इसमें आदित्य मेहता के दो ब्रेक 133 और 74 शामिल हैं।
विज्ञापन

तीसरे क्वार्टर फाइनल में आरएसपीबी के मनन चंद्रा ने हरियाणा के दिव्य शर्मा को 69-28. 66-25, 79-02, 84-08 से हराया। इसमें मनन का 52 का ब्रेक शामिल रहा। चौथे क्वार्टर फाइनल में आरएसपीबी के बृजेश धमनी ने दिल्ली के शोएब को 17-66, 67-01, 63-51, 0-108, 70-45, 58-34 से हराया। शोएब खान ने 108 का ब्रेक मारने के बाद भी अपनी हार को नहीं बचा सके। चारों खिलाड़ियों ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले हुए लीग मुकाबले में अक्षय कुमार ने सिल्वर मेडलिस्ट पारस गुप्ता को 59-30, 38-77. 35-79,64-65, 53-42, 78-57,76-59 से हराया। दूसरे मैच में यूपी के आयुष मित्तल ने हुसैन खान को कड़े संघर्ष के बाद 61-31, 37-95, 30-64, 77-50, 15-70, 66-16, 60-40 से हराया। तीसरे मुकाबले में आरएसपीबी के पुष्पेन्द् ने आदर्श वर्मा बंगाल को 10-70, 72-20, 21-57, 79-19, 82-0, 84-02 से हराया। इसमें पुष्पेंद्र को 61 का ब्रेक भी मिला। चौथे मैच में आदित्य मेहता ने जैशन मल्होत्रा को 86-0, 62-01, 71-20, 80-14 से हराया। इसमें मेहता को 74 का ब्रेक भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed