फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Snake bit a sleeping man 10 times in Bahsuma Meerut

UP: 25 साल के इस युवक को सांप ने एक-दो बार नहीं पूरे 10 बार डसा... सुबह कमरे का मंजर देख ठिठक गए परिजन

Mon, 14 Apr 2025 07:01 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बहसूमा (मेरठ)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहसूमा (मेरठ) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 14 Apr 2025 07:01 PM IST
सार

ग्रामीणों ने बताया कि अमित के हाथ-पैर व शरीर पर 10 जगह पर सांप के डसने के निशान थे। सांप के डसने के बाद युवक उठ नहीं पाया और सांप उसके नीचे दबा रहा।

विज्ञापन
Snake bit a sleeping man 10 times in Bahsuma Meerut
सांप ने युवक को 10 बार डसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के बहसूमा क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में शनिवार रात बिस्तर पर सो रहे अमित उर्फ मिक्की कश्यप (25) के नीचे दबने पर सांप ने उसे 10 बार डसा। इससे उसकी मौत हो गई। रविवार की सुबह तक सांप अमित के शव के नीचे दबा रहा। परिजन ने सपेरे को बुलाकर सांप को पकड़वाया। अमित को चिकित्सक को दिखाया लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि अमित के हाथ-पैर व शरीर पर 10 जगह पर सांप के डसने के निशान थे। सांप के डसने के बाद मिक्की उठ नहीं पाया और सांप उसके नीचे दबा रहा। परिजन का कहना है कि अमित रात में करीब 10 बजे मजदूरी कर आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थकने के कारण बिस्तर पर लेट गया था
थकने के कारण वह खाना खाकर बिस्तर पर लेट गया था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब परिजन उसे कमरे जगाने के लिए पहुंचे तो उसके बिस्तर पर बैठे सांप को देखकर ठिठक गए। जबकि अमित बिस्तर पर बेसुध पड़ा था। परिजन ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस और गांव महमूदपुर सिखेड़ा निवासी सपेरे को सूचना दी गई। सुबह करीब साढ़े सात बजे मौके पर पहुंचे सपेरे ने सांप को पकड़ा। पुलिस ने उसके शव को पाेस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

यह भी पढ़ें- UP: अलीगढ़ के सास-दामाद की लव स्टोरी में नया खुलासा, लड़के का पिता बोला- महिला जब आई थी... तभी से बेटा बदल गया

विज्ञापन

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मिक्की शादीशुदा था। वह चार भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का था। वह तीन बच्चों का पिता था। उसकी मौत के बाद तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed