फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Smuggling by Volvo bus... Ganja worth Rs 37 lakh brought in 12 inverters, four arrested

Meerut News: मुजफ्फरनगर समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ बस से तस्करी...12 इनवर्टर में भरकर लाए 37 लाख का गांजा, चार दबोचे

Fri, 12 Dec 2025 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Smuggling by Volvo bus... Ganja worth Rs 37 lakh brought in 12 inverters, four arrested
नारकोटिक्स विभाग व दौराला पुलिस ने सिवाया टोल के पास घेराबंदी कर बस से उतरते ही पकड़ा
विज्ञापन

- ओडिशा से ला रहे गांजा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में करना था सप्लाई
-मुजफ्फरनगर के तीन और एक दौराला का रहने वाला
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ/दौराला। अब बसों से नशीले पदार्थ की तस्करी होने लगी है। सिवाया टोल प्लाजा के पास शुक्रवार सुबह एंटी नारकोटिक्स टीम और दौराला पुलिस ने एक बस से उतरे मुजफ्फरनगर जिले के तीन व दौराला निवासी एक तस्कर से 37 लाख रुपये कीमत का 73 किलो गांजा बरामद किया। तस्कर गांजा इनवर्टर में लेकर ओडिशा से आए थे। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। ये मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर में नशीले पदार्थ की सप्लाई करते हैं।
एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मेरठ यूनिट और थाना दौराला पुलिस को सूचना मिली थी कि चार तस्कर बड़ी मात्रा में गांजा लेकर आ रहे है। जिसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सप्लाई करना है। सूचना पर एंटी नारकोटिक्स टीम दौराला पुलिस के साथ सिवाया टोल प्लाजा के निकट पहुंचकर वाहनों की चेकिंग करने लगी। इसी दौरान एक बस वहां आकर रुकी। बस से दो युवक उतरे। उन्होंने बस से कपड़े के बैग में पैक हुए 12 इनवर्टर उतारे। उनके दो साथी पहले से वहां मौजूद थे। पुलिस और नारकोटिक्स टीम ने चारों युवकों को घेराबंदी करके पकड़ लिया।
विज्ञापन

युवकों ने बताया कि बैग में इनवर्टर पैक है, जो दुकानों पर बेचे जाने है। पुलिस और नारकोटिक्स टीम ने जब बैग से इनवर्टर निकलवाकर खोले तो उनके अंदर गांजा भरा मिला। टीम ने बरामद 73 किलो गांजा कब्जे में ले ले लिया और चारों तस्करों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इनके कब्जे से गांजा के अलावा पांच मोबाइल फोन, दो हजार 300 रुपये , आधार कार्ड व पैन कार्ड, 12 इन्वर्टर की बॉडी और एक बाइक भी बरामद हुई है। बरामद गांजा की कीमत करीब 37 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर तिस्सा निवासी मोहर्रम, साजिद, ककरौली थाना क्षेत्र के गांव तेवड़ा निवासी अकदस और दौराला निवासी अरविंद उर्फ भूरा बताया। मोहर्रम व साजिद ने बताया कि वह ओडिशा से बस में 12 इनवर्टर में गांजा भरकर ला रहे थे। उनके साथी अकदस व अरविंद भी वहीं से दूसरी बस में आए थे, जो उनसे पहले सिवाया टोल प्लाजा पर उतर गए। तीनों तस्करों मोहर्रम, साजिद और अकदस ने अरविंद उर्फ भूरा के लिए काम करने और ओडिशा के जयपुर से गांजा लाने की टीम को जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि चारों के खिलाफ दौराला थाने पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शनिवार यानि आज चारों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed