फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Smugglers making raw liquor opened fire on police, three smugglers arrested

कच्ची शराब बना रहे तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग, तीन तस्कर गिरफ्तार

Tue, 23 Mar 2021 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Smugglers making raw liquor opened fire on police, three smugglers arrested
कच्ची शराब बना रहे तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग, तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। मिर्जापुर के जंगल में कच्ची शराब बना रहे तस्करों से रविवार रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने चारों ओर से घेरकर तीन आरोपियों को दबोच लिया। उनके कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण, एक तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।

रविवार रात पुलिस खादर क्षेत्र के गांव कुंडा मार्ग पर गश्त कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि गांव मिर्जापुर निवासी करनैल के खेत में तस्कर कच्ची शराब तैयार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके छापा मारा। तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों ओर से घेरते हुए तीन आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने मौके से करीब 80 लीटर कच्ची शराब, दो किलो यूरिया, कैन, बाल्टी, भट्टी, शराब बनाने के उपकरण तथा एक आरोपी से तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम कलवा पुत्र रतनपाल निवासी गांव नासरपुर, संजय पुत्र नानू निवासी गांव कुंडा व बलविंद्र पुत्र करनैल निवासी मिर्जापुर बताया है। आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed