फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Smoke in the population due to the allowance fire

खत्ते की आग से आबादी में धुआं ही धुआं

Fri, 02 Apr 2021 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Smoke in the population due to the allowance fire
खत्ते की आग से आबादी में धुआं ही धुआं
विज्ञापन

मवाना। भैंसा रोड पर नगरपालिका के खत्ते में पड़े कूड़े के ढेर में आग लग गई। कूड़े से उठा धुआं आबादी तक पहुंचा, जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सीएम ऑफिस और डीएम को ट्वीट किया गया, जिसके बाद पालिका कर्मचारी हरकत में आए। तेज हवा के कारण कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
भैंसा रोड पर नगर पालिका के खत्ते हैं। यहां पर कूड़े के पहाड़ खडे़ हो गए हैं। सड़क तक कूड़ा फैला है। सुबह करीब 10 बजे खत्ते में लगी आग से धुएं के गुबार उठने शुरू हो गए। धुआं आबादी क्षेत्र में पहुंचा तो लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया। नागरिक सोनू यादव ने एसडीएम कमलेश गोयल को आग लगने की जानकारी दी। वहीं, संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष शैवाल दुबलिश ने सीएम ऑफिस व डीएम को ट्वीट के माध्यम से आग की जानकारी दी। शिकायत के बाद नगर पालिका हरकत में आई। ईओ सुनील कुमार सिंह ने टीम को मौके पर भेजा। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण किया गया, जिससे लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

सनोता और मोड़ खुर्द में आग से राख हुए बिटौड़े
फलावदा/बहसूमा। सनोता के जंगल में सड़क किनारे लगाए गए बिट़ौड़ो में दोपहर के समय आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली। ग्रामीणों ने पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उधर, बहसूमा क्षेत्र में मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर स्थित मोड खुर्द के पास बिटौड़े में आग लग गई। ग्रामीणों ने पानी व मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। रामकली, शहनाज, संगीता, कविता, दौलती ने बताया कि ईंधन जलकर राख हो गया। दोनों जगह आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईकड़ी में बिटौड़े और दौराला रोड पर पुआल में आग
सरधना। ईकडी गांव के बाहरी छोर पर तालाब के निकट करीब दो दर्जन से अधिक बिटौड़ो में बृहस्पतिवार दोपहर के समय आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। छह बिटौड़े जल गए। वहीं, दौराला रोड पर धान की पुआल व भूसे के ढेर में आग लगी। दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। वहीं, तहसील मुख्यालय के निकट प्रस्तावित रोडवेज बस अड्डे की भूमि पर पालिका की ओर से डलवाए गए कूड़े में आग लग गई। लोगों को मुश्किलें झेलनी पड़ी।

सेंक्चुअरि में आग की सूचना पर दौड़ती रही दमकल
हस्तिनापुर। वन सेंक्चुअरि क्षेत्र में बृहस्पतिवार को भी आग लगने की सूचना थाना पुलिस को मिलती रही। इसके बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया। बुधवार देर रात वानिकी प्रशिक्षण केंद्र के पास और प्राचीन पांडव किला पर आग लगी थी। यहां दमकल विभाग के वाहन नहीं पहुंच सके थे। स्थानीय लोगों और वन कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। वहीं बृहस्पतिवार को भी आग लगने की सूचनाएं थाना पुलिस और अग्निशमन दल को मिलती रहीं। क्षेत्र के गांव पाली में बिटौड़ों में लगी आग पर ग्रामीणों ने समय रहते काबू पा लिया। उसके बाद जलालपुर जोरा के पास वन आरक्षित क्षेत्र में आग लगी। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया। वहीं परीक्षितगढ़ क्षेत्र के अमरगढ़ के वन आरक्षित क्षेत्र में भी आग लगने की सूचना मिली। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सभी अधिकारी कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा गया है। हस्तिनापुर रेंज के रेंजर नवरत्न सिंह का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हो सकता है पशु चराने वालों ने बीड़ी जलाकर माचिस की तीली फेंक दी हो। पशु चराने वाले लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आग से बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed