फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   smog in meerut mems viral on social media

हुआ ही क्या है मेरठ की हवा को? अच्छी-खांसी तो है

Tue, 05 Nov 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
smog in meerut mems viral on social media
हुआ ही क्या है मेरठ की हवा को? अच्छी-खांसी तो है
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भी छाई हुई है गजब की धुंध
स्मॉग के नाम पर फनी मैसेज, जोक्स हो रहे वायरल
मेरठ। इंटरनेट की रंगीन दुनिया में सब कुछ चलता है। ऐसे में वातावरण में फैली धुंध भला इंटरनेट से कैसे अछूती रह जाती। यूट्यूब से लेकर इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप पर भी इन दिनों गजब की धुंध छाई हुई है। मेरठ-दिल्ली एनसीआर में बढ़ रहे प्रदूषण पर मजेदार चुटकुले, मीम्स और मैसेज लोग एक-दूसरे को साझा कर रहे हैं। स्मॉग के कारण स्कूलों में हुई छुट्टियों से लेकर हवा को फिल्टर कर शुद्ध ऑक्सीजन देने वाले मास्क पर भी लोग चुटकुले बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। धुंध से होने वाले नुकसानों के अलावा चुहलबाजी भरे संदेश और तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं। आइए पढ़ते हैं इंटरनेट पर वायरल हो रहे ऐसे ही कुछ संदेश...
- हुआ ही क्या है मेरठ की हवा को? अच्छी-खांसी तो है।
- पहले सिर्फ गर्मियों की छुट्टियां हुआ करती थीं, फिर सर्दियों की छुट्टी होने लगी और अब... प्रदूषण की भी छुट्टियां होती हैं।
- मेरठ के धुंध में जब बच्चे क्रिकेट खेलते हैं और स्पिन बॉलर एलबीडब्ल्यू की अपील करता है तो विकेट कीपर कहता है- अबे गेंद मेरे पैड पर लगी है।
- आज बहुत दिन बाद उससे बात हुई, उसने पूछा कैसे हो, मैंने कहा आंखों में चुभन, दिल में जलन, सांसें भी थमी-थकी हैं, सब तरफ धुआं-धुआं। उसने कहा अभी भी मेरे इश्क में हो, मैनें कहा नहीं मेरठ में हूं।
विज्ञापन

- मूलचंद अस्पताल में चिकित्सक ने मरीज से पूछा बताओ क्या हुआ है। मरीज ने जवाब दिया वो अभी मैं रास्ते में आई तो मुझे कुछ भी साफ दिखाई नहीं दिया। चिकित्सक कहता है मुझे भी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- क्यों पैसा फूंकते हो बीड़ी-सिगरेट और शराब में... कुछ दिन तो गुजारो मेरठ और दिल्ली एनसीआर में। - मेरठ-दिल्ली टूरिज्म
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed