फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Smog has increased in western Uttar Pradesh

फिर बढ़ा स्मॉग, पश्चिमी यूपी में बारिश के बाद ही सुधरेगी हवा की सेहत

Fri, 22 Nov 2019 06:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 Nov 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
Smog has increased in western Uttar Pradesh
स्मॉग - फोटो : अमर उजाला

पर्यावरण को दूषित करने वाली इकाइयों पर कार्रवाई के बीच हवा की गुणवत्ता और बिगड़ गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बुधवार को रहे 313 के मुकाबले गुरुवार को 348 रहा। बुधवार की रात सर्द रही। तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शुक्रवार से 15 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने से स्मॉग पर प्रभाव पड़ेगा। इसी सप्ताह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


एक्यूआई रात में आठ बजे से तेजी से बढ़ना शुरू हुआ और दिन में दो बजे तक बढ़ता ही चला गया। एक्यूआई का स्तर बढ़ने के कारण शहर में हवा भी जहरीली होती जा रही है। जिसके चलते आंकड़ा अभी तक 300 के पार बना हुआ है। वाहनों के बढ़ते दबाव और हवा की गति शांत होना इनके प्रमुख कारणों में से हैं। मौसम विज्ञान केंद्र पर अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 89 व न्यूनतम 41 प्रतिशत रही। सुबह के समय हल्के स्मॉग के बाद दिन में स्मॉग का असर ज्यादा दिखाई दिया। 
विज्ञापन


जयभीमनगर सबसे प्रदूषित
तीन दिन पहले तक महानगर की हवा काफी शुद्ध हो गई थी। धीरे-धीरे रात से फिर हवा की रफ्तार कम हुई तो पॉल्यूशन का लेवल बढ़ता चला गया। जिसके कारण सुबह के समय भी स्मॉग दिखाई दिया। मेरठ का एक्यूआई 348 तक पहुंच गया जबकि जयभीमनगर में सबसे ज्यादा 367 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खतरनाक स्मॉग बिगाड़ सकता है बच्चों का डीएनए, पढ़िए- अमर उजाला की ये खास रिपोर्ट

प्रमुख शहरों में एक्यूआई 
बागपत        370   
बुलंदशहर        319 
दिल्ली        366
गाजियाबाद        416
ग्रेटर नोएडा        400
हापुड़        316 
मेरठ        348
नोएडा        402 

मौसम में आएगा बदलाव
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि पहाड़ों पर नया सशक्त पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। जिससे जम्मू, हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। अभी हवा की गति शांत है, जिस कारण से स्मॉग बढ़ गया है। शुक्रवार की दोपहर से हवा की रफ्तार 15 किमी प्रति घंटे की होने की संभावना है, जिससे थोड़ा मौसम में बदलाव आएगा। पहाड़ों पर बन रहे पश्चिमी विक्षोभ से 24 से 26 नवंबर के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर में मौसम सर्द होगा। कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed