फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   smart police training centre meerut

पुलिस ट्रेनिंग सेंटर बना स्मार्ट

Thu, 03 Sep 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 03 Sep 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
smart police training centre meerut
वाईफाई कैंपस, स्मार्ट क्लासेस, कंप्यूटर पर नोट्स, प्रोजेक्टर पर पढ़ाई का नजारा इंजीनियरिंग और एमबीए की कक्षाओं में ही देखने को मिलेगा। पुलिस कार्यालय में तकनीकी का ऐसा बेहतरीन इस्तेमाल लोगों को या तो सपना लगेगा या वे इसे झूठ समझेंगे।
विज्ञापन


क्योंकि पुलिसिया सिस्टम के नाम पर दिमाग में पुरानी चीजें ही सामने आती हैं। लेकिन मेरठ के  पुलिस ट्रेनिंग स्कूल ने तकनीकी से अव्यवस्था पर चोट की है। यहां भावी पुलिसकर्मी स्मार्ट क्लासेस में अपराध की विभिन्न धाराओं को समझते हैं। कंप्यूटर पर पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन बनाते हैं।
विज्ञापन


प्रोजेक्टर पर अपराध नियंत्रण की बारीकि समझते हैं। हापुड़ रोड स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल का कैंपस प्राइवेट विवि के इंफ्र ास्ट्रक्चर और तकनीकी कॉलेजों के विकास के साथ खड़ा है। यहां गांव-देहात से आए 500 से अधिक छात्र पुलिसिया नौकरी का हुनर सीख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारपोरेट संस्कृति को देता टक्कर
पीटीएस कैंपस वाईफाई है। सभी कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे, स्मोकिंग सेंसर, प्रोजेक्टर, साउंड सिस्टम, कॉरपोरेट लुक फर्नीचर और कंप्यूटर लगे हैं। मेंटेंड कांफ्रेंस रूम में ऑटोमेटिक पोडियम और साउंड सिस्टम हैं। एडमिन ब्लॉक में म्यूजिक सिस्टम लगा है। 100 कंप्यूटर वाली लैब अलग है, जहां छात्रों को सोशल पुलिसिंग की जानकारी दी जाती है। हाईजीन, अनुशासन और मेंटीनेंस की अच्छी तस्वीर यहां देखने मिलती है।
 
फील्ड नहीं कंप्यूटर पर निशाना
पीटीएस में पिछले दो सालों से ट्रेनी पुलिसकर्मियों को फील्ड पर नहीं, बल्कि कंप्यूटर स्क्रीन पर निशाना साधना सिखाया जा रहा है। फायरिंग सिमिलेटर यंत्र से ट्रेनी फायरिंग सीख रहे हैं। कंप्यूटर से कनेक्ट इस यंत्र पर टार्गेट की दूरी, क्षमता सभी आटोमेटिक सेट होती है। ट्रेनी बिना बारूद के सटीक फायरिंग का अभ्यास कर रहे हैं।
 
सैलून, इंटरनेट रूम, गेम्स रूम भी खास
पीटीएस के कठोर अनुशासन के बीच प्रशिक्षणार्थियों के मनोरंजन का पूरा ख्याल रखा गया है। इंटरटेनमेंट रूम में एलईडी और प्रोजेक्टर है। इसे डीटीएच से कनेक्ट किया है। सप्ताह में एक बार प्रशिक्षणार्थियों को पुलिस कार्यशैली से जुड़ी फिल्म दिखाई जाती हैं। 50 लोगों की बैठक व्यवस्था वाला इंडोर गेम्स रूम हैं। यहां छात्र शतरंज, चाइनीज़ चेकर्स, कैरम जैसे इंडोर गेम्स खेल सकते हैं। रीडिंग रूम मेें देश-विदेश से जुड़े पत्र, पत्रिकाएं व जर्नल्स रखें हैं। मैंटेड हेयर सैलून भी है। इसमें छात्र हेयर कटिंग और ब्यूटीफिकेशन की सर्विस ले सकते हैं।

पर्सनैलिटी डेवलपमेंट के लिए गेस्ट लेक्चर
प्रशिक्षणार्थियों क ी पर्सनैलिटी को ग्रूम करने के लिए स्कूल में समय-समय पर अतिथि व्याख्यान भी होते हैं। विषय विशेषज्ञ प्रशिक्षणार्थियों को मोटिवेशन क्लास कराते हैं। इंग्लिश स्पीकिंग, हेल्थ केयर, इंटरव्यू, ग्रुप डिस्कशन जैसे मुद्दों पर विशेषज्ञों को बुलाकर कक्षाएं चलाई जाती हैं।

 
बेस्ट पीटीएस बनाने की तैयारी
ब्यूरो ऑफ पब्लिक रिसर्च एंड डेवलपमेंट की ओर से बेस्ट पीटीएस अवार्ड की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत देशभर में से बेस्ट पीटीएस का चयन कर उसे पुरस्कृत किया जाएगा। मेरठ पीटीएस को इस अवार्ड के लिए भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed