फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Smart meter related complaints will be resolved by June 30

Meerut News: 30 जून तक होगा स्मार्ट मीटर संबंधी शिकायतों का समाधान

Thu, 14 May 2026 10:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 14 May 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
Smart meter related complaints will be resolved by June 30
पश्चिमांचल के 14 जिलों में एक्सईएन-एसडीओ कार्यालयों में लगेंगे मेगा शिविर
विज्ञापन

-अफसर मौजूद रहकर करेंगे शिकायतों का निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। यदि आपको अपने स्मार्ट मीटर को लेकर कोई शिकायत है तो सीधे अधिशासी अभियंता एवं उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां विद्युत निगम के अफसर समस्या का समाधान करेंगे। इसके लिए ्आज से पश्चिमांचल के सभी 14 जिलों में मेगा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 30 जून तक लगातार अधिशासी अभियंता एवं उपखंड अधिकारी कार्यालयों पर शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याएं दर्ज होंगी एवं अधिकारी समाधान सुनिश्चित करेंगे।
मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम रजनीकांत मिश्रा एवं अधीक्षण अभियंता शहर मोहम्मद अरशद ने बताया कि आज से एक्सईएन कॉमर्शियल प्रथम सौरभ मंगला, एक्सईएन कॉमर्शियल द्वितीय महेश कुमार के दफ्तर परिसर में मेगा कैंप का आयोजन होगा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता कॉमर्शियल द्वितीय महेश कुमार ने बताया कि घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को 30 अप्रैल 2026 तक के बकाया भुगतान के लिए दस किस्तों की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को भी बकाया भुगतान के लिए तीन किस्तों में (40 फीसदी, 30 फीसदी, 30 फीसदी) की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपना मोबाइल नंबर अपडेट करा लें उपभोक्ता
प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने भी निर्देश जारी कर दिए। कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याएं शिविर में मौके पर ही निस्तारित करें। जिन उपभोक्ता का मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है अथवा गलत दर्ज है। उनके सही मोबाइल नंबर अपडेट कराएं, ताकि समय पर बिल प्राप्त हो सकें। बिल गलत हो तो बिल संशोधित करते उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराएं। उपभोक्ताओं को यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप एवं स्मार्ट मीटर उपयोग संबंधी जानकारी भी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed