फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   smart city proposal open for all

सार्वजनिक होगा स्मार्ट सिटी का प्रपोजल, दें अपनी राय

Thu, 16 Mar 2017 09:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 16 Mar 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
smart city proposal open for all
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

स्मार्ट सिटी का प्रपोजल बृहस्पतिवार (आज) से नगर निगम की वेबसाइट पर दिखाई देगा। शहर का कोई भी नागरिक प्रपोजल पढ़कर अपना सुझाव दे सकेगा। निगम प्रशासन ने यह निर्णय स्मार्ट सिटी के प्रपोजल को अधिक मजबूत बनाने के लिए लिया है।

विज्ञापन


निगम प्रशासन और कंसल्टेंट पिछले 15 दिन से स्मार्ट सिटी का प्रपोजल तैयार कर रहे हैं। 31 मार्च को यह प्रपोजल भारत सरकार के सामने पेश होना है। अगर मजबूत प्रपोजल और जनता की वोटिंग ठीकठाक रही तो मेरठ स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल हो जाएगा। इसके लिए नगर निगम के अधिकारी और कंसल्टेंट की टीम ने नगर निगम ही नहीं, बल्कि अन्य सभी विभाग जैसे रोडवेज, सिटी बस सेवा, एमडीए, आवास विकास, पीडब्लूडी, जल निगम, प्रदूषण विभाग, पुलिस, अन्य प्रशासनिक विभागों की कार्ययोजना प्रपोजल में शामिल की है। प्रपोजल में शहर की जनता की राय भी ली जाए, इसके लिए इसे वेबसाइट पर डाला जा रहा है।
विज्ञापन


भाजपाइयों ने लगाए कैंप
स्मार्ट सिटी के लिए वोटिंग कराने के लिए जहां नगर निगम में फार्म फीडिंग चल रही है, वहीं भाजपाइयों ने शहर में तीन स्थानों पर वोटिंग कैंप लगाए। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने नई सड़क स्थित मधु नर्सिंग होम पर लगाए गए कैंप पर जनता से वोटिंग कराई। इसके अलावा अन्य दो स्थानों पर कैंप लगाए। यहां पर सैकड़ों लोगों ने वोटिंग की। महापौर ने पहल एक प्रयास संस्था के संस्थापक डॉ. विश्वजीत बैंबी के कार्यालय पहुंचकर संस्था के सदस्यों के साथ बैठक की। साथ ही स्मार्ट सिटी के लिए वोटिंग कराने का आह्वान किया। महापौर ने कहा कि पूर्व में भी सामाजिक संस्थाओं का पूर्ण सहयोग मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडीए ऑफिस में बांटे फॉर्म
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता एमडीए कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एमडीए वीसी और अन्य अधिकारियों से वोटिंग कराई। वहीं तीन हजार फॉर्म सौंपे, ताकी एमडीए के सभी कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य वोटिंग कर सकें। पूर्व शहर विधायक के साथ नरेंद्र उपाध्याय, विवेक वाजपेयी, संजय सम्राट, नरेंद्र गुप्ता, गौरव शर्मा, मनोज गोस्वामी, कुलदीप, बिजेंद्र मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed