{"_id":"58c05e204f1c1b6d43dc71ca","slug":"smart-city-proposal","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी प्रपोजल बनाने में जुटा निगम प्रशासन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी प्रपोजल बनाने में जुटा निगम प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Mar 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी का प्रपोजल बनाने के लिए नगर निगम की टीम सभी विभागों से डाटा लेने में जुटी है। नगर निगम और कंसलटेंट मजबूत प्रपोजल के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहता। बुधवार को निगम अधिकारियों की कार्य प्रणाली में देखने को मिली। निगम के अधिकारी कंसलटेंट को साथ लेकर एक विभाग से दूसरे विभाग पहुंचे। निगम अधिकारियों का दावा है कि मजबूत प्रपोजल के साथ मेरठ स्मार्ट सिटी बनेगा।
होली के बाद स्मार्ट सिटी का प्रपोजल लखनऊ में स्मार्ट सिटी सेल के अधिकारियों के सामने रखा जाना है। नगर निगम के चीफ इंजीनियर कुलभूषण वार्ष्णेय, अधिशासी अभियंता मोइनुद्दीन, कंसलटेंट बीके पटेल टीम को साथ लेकर एमडीए, रोडवेज और इंडस्ट्रीज पहुंचे। टीम ने विभागीय अधिकारियों से शहर में एक साल के भीतर कराए गए या फिर प्रस्तावित कार्यों की सूची प्राप्त की। उप्र सड़क परिवहन निगम से शहर की यातायात व्यवस्था में सहयोग और भविष्य की योजना का लेखाजोखा लिया। इसी प्रकार उद्योग विभाग से भी डाटा लिया गया। नगरायुक्त देवेंद्र कुमार कुशवाहा की माने तो अन्य सभी विभागों से डाटा लेने के लिए निगम के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उधर कंसलटेंट को निर्देश दिए गए हैं कि वह तैयार किए प्रपोजल का अवलोकन कराते रहे।