फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   smart city meerut

स्मार्ट सिटी के हक में जन क्रांति

Mon, 14 Sep 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 14 Sep 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
smart city meerut

शहरवासियों ने स्मार्ट सिटी के अपने हक के लिए जन क्रांति शुरू कर दी है। अमर उजाला ने भी मेरठ ईंट निर्माता समिति के सहयोग से वाहनों पर स्टिकर लगाकर प्रचार शुरू कर दिया है। रविवार को अभियान रेलवे रोड चौराहा और एचआरएस चौक पर चला। करीब तीन हजार वाहनों पर स्टिकर लगाए गए।

विज्ञापन


रविवार दोपहर रेलवे रोड चौराहा पर जनपद मेरठ ईंट निर्माता समिति के अध्यक्ष केपी सिंह और महामंत्री पवन मित्तल के नेतृत्व में स्टिकर लगाओ अभियान शुरू हुआ। बस, कार, मेटाडोर, आटो, बाइक और स्कूटी पर स्टिकर लगाए गए। जनता ने खुद आगे आकर अपने वाहनाें पर स्टिकर लगवाए।
विज्ञापन


रेलवे रोड चौराहा के अभियान में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री जयकरण गुप्ता, अटल जनसेवा केंद्र के संचालक और पूर्व पार्षद अजय गुप्ता, पार्षद राजीव गुप्ता काले, कमल ठाकुर, सतीश गुप्ता, संजय गोदावरी, हरेंद्र, महीपाल, योगेश फौजी, अंकुर गुप्ता, योगेंद्र शर्मा, पुष्कर चौहान, संजय बंसल, देवेंद्र चौधरी, उमेश चौधरी, दिनेश लोधी, अजीत चौधरी, आनंद बहल, तुषार मारवाह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शाम को एचआरएस चौक पर अभियान चलाया गया। इसमें मुख्य रूप से कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल और वेस्टर्न चैंबर ऑफ कॉमर्स दिल्ली रोड के चेयरमैन बिजेंद्र अग्रवाल, अखिल भारतीर्य इंट महासंघ के संरक्षक सुरेंद्र प्रताप, उद्यमी ज्ञानेंद्र अग्रवाल, इंद्र गर्ग, रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन अजय मित्तल, विवाह मंडप एसोसिएशन के देवेंद्र गोयल, ईंट निर्माता समिति के पवन मित्तल, संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष कमल ठाकुर, सांसद राजेंद्र अग्रवाल के प्रतिनिधि सुनील अग्रवाल, पंकज मौजूद रहे।

खुद रोके वाहन और लगवाए स्टीकर
स्मार्ट सिटी को लेकर आम जनता में भी उत्साह नजर आ रहा है। लोगों ने खुद अपने वाहन रोके और उन पर स्टिकर लगाने के साथ ही अपने दूसरे वाहनों के लिए भी स्टिकर लिए।
 
आज कंकरखेड़ा में चलेगा अभियान
स्टिकर अभियान सोमवार को कंकरखेड़ा में आयोजित होगा। मंडप एसोसिएशन के देवेंद्र गोयल ने बताया कि सुबह 11 बजे शिवचौक पर अभियान चलाया जाएगा।

21 को वाहन रैली निकालेगी ईंट निर्माता समिति
ईंट निर्माता समिति मेरठ को स्मार्ट सिटी बनाने की मांग के साथ ही अपनी समस्याओं को लेकर 21 सितंबर को वाहन रैली निकालेगी। जनपद के सभी भट्ठा मालिक शताब्दीनगर में इकट्ठा होकर वाहनों के काफिले के साथ शहर में रैली निकालेंगे। इस दौरान उनकी गाड़ियों पर स्मार्ट सिटी का स्टिकर और बैनर भी लगा होगा। रविवार को रेलवे रोड चौराहा स्थित होटल में आयोजित बैठक में भट्ठा मालिकों ने यह निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी, सेल टैक्स विभाग व आरटीओ को ज्ञापन सौंपेंगे। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ भी एक ज्ञापन आरटीओ को सौंपेंगे। स्मार्ट सिटी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक की अध्यक्षता केपी सिंह और संचालन पवन मित्तल ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष जयकरण गुप्ता, कोषाध्यक्ष सतीश गुप्ता, मीडिया प्रभारी संजय गोदावरी मौजूद रहे।


व्यापारियों ने 15 के बंद को झोंकी ताकत
स्मार्ट की मांग को लेकर संयुक्त व्यापार संघ ने 15 सितंबर को मेरठ बंद का ऐलान किया है। जिसकी सफलता के लिए व्यापारियों ने ताकत झोंक दी है। रविवार को व्यापारी नेताओं के साथ भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने भी कई बाजारों में घूमकर बंद के साथ सोमवार तक बाजार रात्रि 12 बजे तक खोलने का निवेदन किया। सेंट्रल मार्केट में भाजपा विधायक रविंद्र भड़ाना, भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, रवीश अग्रवाल, अशोक चौधरी, आलोक सिसौदिया, संजीव सोलंकी, ओमकार सिंह ने जनसंपर्क किया। विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल और महापौर हरिकांत अहलूवालिया भी कई बाजारों में घूमें और बंद के साथ रात्रि 12 बजे तक प्रतिष्ठान खोलने का निवेदन व्यापारियों से किया। दूसरी ओर संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, महामंत्री संजय जैन, उपाध्यक्ष पवन मित्तल, कमल ठाकुर, सरदार दलजीत सिंह, सतीश चंद जैन, संजीव रस्तोगी, विपुल सिंघल, गजेंद्र शर्मा, गौरव शर्मा, संदीप रेवड़ी, राजीव गुप्ता काले, विजय आनंद अग्रवाल, आशु रस्तोगी, लल्लू मक्कड़, सुनील ने सेंट्रल मार्केट, गढ़ रोड, हापुड़ रोड, कागजी बाजार, वैली बाजार, एकता बाजार, सदर बाजार, बेगमपुल, आबूलेन आदि पर जनसंपर्क किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed