{"_id":"950b3bfecb3b4be1b108e0854f53a496","slug":"smart-city-meerut-hindi-news-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने रंगोली सजाकर मांगी स्मार्ट सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने रंगोली सजाकर मांगी स्मार्ट सिटी
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 27 Sep 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ को स्मार्ट सिटी बनाने की मांग लेकर शनिवार को सुभारती फाइन आर्ट कॉलेज में छात्रों ने रंगोली बनाई। बीएफए व एमएफए के छात्रों ने मिलकर कॉलेज परिसर में रंगोली बनाकर उसे रंगों से सजाया। रंगोली में मेरा हक, मेरा मेरठ, स्मार्ट सिटी का आह्वान किया।
विज्ञापन
कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. पिंटू मिश्रा ने कहा कि मेरठ एजूकेशन हब है। यहां के छात्र देश-विदेश में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अगर मेरठ स्मार्ट सिटी बने तो यहां के छात्रों के लिए रोजगार के बेहतर अवसर प्रारंभ होंगे। डीन फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट डॉ. पूजा गुप्ता ने कहा कि मेरठ के युवाओं में काफी हुनर है।
विज्ञापन
इस हुनर को सही मंच मिलेगा, अगर मेरठ स्मार्ट सिटी बन जाएगा। पुलकित राठी, तुषार शर्मा, प्राची चौधरी, अंजली चौहान, अनिल, शिखर, खुशबू, आकाश, शगुन, राजन, शुभम त्यागी ने मिलकर रंगोली सजाई। रंगोली में विकसित मेरठ को दर्शाया गया। चौड़ी सड़कें, बहुमंजिला इमारतों के जरिए स्मार्ट सिटी की झलक रंगोली में दिखाई।
विज्ञापन