फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   smart city meerut

मेहंदी लगाकर मांगा स्मार्ट सिटी का हक

Mon, 21 Sep 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 21 Sep 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
smart city meerut
मेरा मेरठ, मेरा हक, स्मार्ट सिटी...अपने मेरठ को स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल कराने के लिए आधी आबादी ने मांग बुलंद की। रविवार को अमर उजाला के साथ मिलकर शहर की महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी  लगाकर स्मार्ट सिटी के लिए आवाज उठाई। सेंट्रल मार्केट में महिलाएं एकत्र हुईं। हाथों पर मेहंदी से स्मार्ट सिटी लिखवाया। सभी महिलाओं ने एक-दूसरे के हाथ पर मेहंदी से मेरा मेरठ, मेरा हक स्मार्ट सिटी का नारा लिखा।
विज्ञापन


महिलाओं ने मेहंदी लगवाते हुए कहा कि हमारा मेरठ किसी भी दिशा में दूसरे शहरों से कम नहीं है। मेरठ दिल्ली से नजदीक है। यहां से रोजाना हजारों लोग दिल्ली में जॉब करने जाते हैं। व्यापार का मुख्य केंद्र है। इसके बाद भी मेरठ का नाम स्मार्ट सिटी में शामिल नहीं किया जा रहा तो यह मेरठ के साथ अन्याय है। हम मेरठ के साथ यह अन्याय नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


मानकों पर पूरा, फिर भी स्मार्ट सिटी से दूर

महिलाओं ने कहा कि मेरठ स्मार्ट सिटी के सभी मानकों को सबसे पहले पूरा करता है। इसके बाद भी मेरठ को स्मार्ट सिटी में शामिल करने में सरकारें दूरी बरत रही हैं। मेरठ के नाम पर राजनीति हो रही है। जिस शहर से आजादी की लड़ाई शुरू हुई, उसके साथ यह व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कल मेरठ का नाम स्मार्ट सिटी में शामिल नहीं किया गया तो जनता आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्स देने में आगे, लेकिन सौतेला व्यवहार
पानी, बिजली और दूसरे टैक्सों से सबसे ज्यादा वसूली मेरठ से होती है। केंद्र और राज्य दोनों सरकारों को राजस्व देने में मेरठ अव्वल है। कमाऊ पूत होने के बाद भी मेरठ को विकास से रोका गया है। मेरठ क ा ही नाम अभी तक स्मार्ट सिटी की सूची में नहीं लिया गया। अगर मेरठ स्मार्ट सिटी बनेगा तो यहां औद्योगिक विकास तेजी से होगा इसका लाभ सरकार को ही मिलेगा।


इन्होंने लिया भाग
सीमा अदलक्खा, प्रोमिला सिंह, सुनंदा मुकेश, आशा सिंह, बबीता गुप्ता, प्रीति मित्तल, सीमा सागर, रानी बिरमानी, निशा सक्सेना, कंचन रस्तोगी, अंजू मित्रा, आशा ढिल्लन, आशा जैन, अनीता सिंह, शिव कुमारी गुप्ता, रीता सोब्ती, शीला गोयल, मीरा सिंह, सुधा अरोरा, सरिता कथूरिया, राज गुप्ता, मंजू सिंह, रीना तायल, सीमा गुप्ता, मंजू छाबड़ा, चित्रा कतीरा, कांता बख्शी, शमा परवीन, तरुणा सहित इनरव्हील क्लब शास्त्री नगर, योग विज्ञान संस्थान एवं योग संस्कृति क्लब की सदस्याएं भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed