फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   smart city meerut

स्मार्ट सिटी की मांग के लिए आज मेरठ बंद

Tue, 15 Sep 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 15 Sep 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
smart city meerut

स्मार्ट सिटी की मांग को लेकर आज (मंगलवार) मेरठ बंद रहेगा। संयुक्त व्यापार संघ के आह्वान के साथ शहर के बाजार, स्कूल, गैस एजेंसी, सिनेमाघर समेत अन्य संस्थाएं इस बंद में समर्थन कर रही हैं। वहीं, संयुक्त व्यापार संघ समेत अन्य व्यापारी संगठनों ने शहर के बाजारों में घूम-घूमकर बंद में समर्थन जुटाया।

विज्ञापन


क्रांतिधरा मेरठ में मंगलवार को ऐतिहासिक बंद होगा। यह बंद मेरठ की जनता के हक की मांग को लेकर है। केंद्र सरकार के 100 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने में मेरठ को शामिल करने का यह जन आंदोलन है। प्रदेश सरकार से मेरठ की जनता की मांग है कि वह इस स्पोर्ट्स, गोल्ड सिटी को भी स्मार्ट सिटी में शामिल करे। इस आंदोलन की कमान संयुक्त व्यापार संघ ने अपने हाथों में संभाली है। संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने ही 15 सितंबर को मेरठ बंद का आह्वान किया था। उनके साथ शहर के बाजार संघ, स्कूल समेत अन्य प्राइवेट संस्थाएं शामिल हो गई हैं।
विज्ञापन


बंद में झोंकी ताकत
मेरठ बंद को सफल बनाने में संयुक्त व्यापार संघ ने सोमवार को पूरी ताकत झोंक  डाली। संघ पदाधिकारियों की चार टीमें बनाई गईं और शहर के सभी बाजारों में बंद का समर्थन जुटाया गया। संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, महामंत्री संजय जैन, उपाध्यक्ष पवन मित्तल, कमल ठाकुर, सरदार दलजीत सिंह, सतीश चंद जैन, संजीव रस्तोगी, विपुल सिंघल, गजेंद्र शर्मा, गौरव शर्मा, संदीप रेवड़ी, राजीव गुप्ता काले, विजय आनंद अग्रवाल, आशु रस्तोगी आदि ने आबूलेन, बेगमपुल, वैली बाजार, सदर, बांबे बाजार, घंटाघर, शहर सर्राफा, नील की गली, भगत सिंह मार्केट, सेंट्रल मार्केट, गढ़ रोड, हापुड़ रोड, कागजी बाजार, एकता बाजार, कंकरखेड़ा, लालकुर्ती, गोल मार्केट आदि बाजारों में जनसंपर्क कर मंगलवार के बंद का समर्थन जुटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक कर बनाई रणनीति
नवीन गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों और व्यापारियों के साथ सोमवार देर रात बैठक कर बंद को सफल बनाने की रणनीति बनाई। उन्होंने बताया कि संघ के पदाधिकारी सुबह छह बजे से सड़कों पर उतर जाएंगे। कई टीमें बनाई गई हैं, जो अलग-अलग शहर और शहर के बाहरी क्षेत्रों में घूमेंगी। सभी बाजारों की एसोसिएशन, स्कूलों, डाक्टरों के क्लीनिक, बार एसोसिएशन, सिनेमाघरों और अन्य संस्थाओं ने बंद को समर्थन दिया है।

भाजपा ने भी लगाई ताकत
भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने भी बंद के लिए समर्थन जुटाने में पूरी ताकत लगा दी है। सोमवार को महापौर हरिकांत अहलूवालिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, अजय चंद्रा, मयंक जैन, अनिल मित्तल, अमित शर्मा, अभिलाष सिसौदिया, विनीत विश्नोई आदि ने आबूलेन पर समर्थन जुटाया।

एक बजे तक पेट्रोल पंप बंद
मंगलवार को मेरठ बंद के दौरान पेट्रोल पंप भी बंद रहेंगे। नवीन गुप्ता ने बताया कि पेट्रोल पंप एसोसिएशन से बात हो गई है। वह भी बंद में शामिल होंगे। लेकिन पेट्रोल अति आवश्यक जरूरत है, इसलिए पंप दोपहर एक बजे तक ही बंद रहेंगे।

सोमवार को ये बाजार खुले
मेरठ के ज्यादातर बाजारों में सोमवार को अवकाश रहता है। लेकिन संयुक्त व्यापार संघ ने आह्वान किया था कि स्मार्ट सिटी की मांग को लेकर सोमवार को बाजार खुले। इसी आह्वान के बाद सोमवार को मेरठ के ज्यादातर बाजार खुले। इसमें मुख्य रुप में आबूलेन, सदर बाजार, बांबे बाजार, खंदक बाजार, बुढ़ाना गेट बाजार, बेगमपुल, वैली बाजार, घंटाघर, पीएल शर्मा रोड बाजार आदि में ज्यादातर दुकानें खुली। हालांकि कुछ बाजार बंद भी रहे इसमें खैरनगर, सेंट्रल मार्केट, शहर सर्राफा, नील की गली आदि बाजार शामिल रहे। जहां ना मात्र की दुकानें ही खुली।


इन्होंने दिया बंद को समर्थन
छावनी व्यापार मंडल के महामंत्री विनोद जायसवाल ने कहा कि छावनी क्षेत्र के सभी बाजार आबूलेन, सदर बाजार, बांबे बाजार, दाल मंडी आदि बंद रहेंगे। वहीं आबूलेन व्यापार संघ के अध्यक्ष सरदार नरेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी सरदार राजवीर सिंह, जिला मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन महामंत्री रजनीश कौशिक, सर्राफा व्यापार संघ के महामंत्री दिनेश रस्तोगी, सदर सर्राफा बाजार एसोसिएशन (रजि.) के अध्यक्ष केशव वालिया, सदर सर्राफा व्यापार संघ के अध्यक्ष राजकुमार भारद्वाज, देहली गेट, गांधी मार्ग, व्यापार मंडल के अध्यक्ष त्रिभुवन मूना, महामंत्री अरुण माहेश्वरी, सुप्रभात क्लब टाउन हॉल के अध्यक्ष अशोक गुप्ता, जगन्नाथपुरी व्यापार संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रवीन चिन्योटी, महामंत्री दर्शन लाल अरोड़ा, अखिल भारतीय संयुक्त व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष धीरज गोयल, बुढ़ाना गेट व्यापार संघ, विनीत ट्रेडर्स, शहर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने भी बंद को समर्थन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed