फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   smart city

स्मार्ट सिटी के लिए बुलंद की बंद और गांधीगीरी की आवाज

Sun, 13 Sep 2015 02:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 13 Sep 2015 02:55 AM IST
विज्ञापन
smart city

स्मार्ट सिटी की मांग का आंदोलन तेज हो गया है। आंदोलन की रणनीति के तहत शनिवार को संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता की टीम ने बाजारों से 15 सितंबर को बंद के लिए समर्थन जुटाया। वहीं व्यापारी नेताओं ने बाजारों में घूम घूमकर तीन दिन तक बाजार रात 12 बजे तक खोलने का आह्वान किया। हालांकि कुछ बाजारों ने रात 12 बजे तक बाजार ना खोलने की असमर्थता जताई।

विज्ञापन


संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता के नेतृत्व में टीम सुबह से ही शहर के प्रमुख बाजारों में घूमकर समर्थन जुटाने लगी। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। अध्यक्ष नवीन गुप्ता, उपाध्यक्ष पवन मित्तल, संदीप रेवड़ी, सतीश चंद जैन, विपुल सिंघल, गौरव शर्मा, आशु रस्तोगी, लल्लू मक्कड़, विजय आनंद अग्रवाल, संजू मित्तल, विपिन अग्रवाल, अंकुश चौधरी, सचिन जिंदल, कमल ठाकुर, स. दलजीत सिंह, गजेंद्र शर्मा, संजीव रस्तोगी, संजय जैन आदि ने जीप और अन्य वाहनों से शहर के प्रमुख बाजारों का दौरा किया।
विज्ञापन


 आबूलेन, बांबे बाजार, सदर बाजार, दिल्ली रोड, शारदा रोड, घंटाघर, बागपत रोड, गढ़ रोड, शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट, लालकुर्ती, हापुड़ रोड, केसरगंज, रेलवे रोड, कबाड़ी बाजार, भगत सिंह मार्केट आदि बाजारों में घूमकर व्यापारियों से आह्वान किया कि 15 को स्मार्ट सिटी की मांग को लेकर मेरठ बंद में शामिल हों। वहीं तीन दिन तक रात 12 बजे तक अपनी दुकानें खोले। संघ के पदाधिकारियों के रात में भी बाजारों का दौरा कर दुकानदारों को बाजार घोले रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कागजी बाजार ने दिया समर्थन

मेरठ बंद को कागजी बाजार सर्राफा व्यापार मंडल ने समर्थन दिया है। व्यापार मंडल के महामंत्री मनोज कुमार सर्राफ बताया कि 15 को संपूर्ण मेरठ बंद रहेगा।

मेरठ बुलियन भी आई साथ
मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि बाजार बंद में संघ के साथ है। उन्होंने रात तक दुकान खोलने में असमर्थता जताई है।
सर्राफा व्यापारी बंद रखेंगे बाजार
सर्राफा व्यापार संघ के महामंत्री दिनेश रस्तोगी ने बताया कि बाजार देर रात तक नहीं खोला जा सकता। एसोसिएशन की शनिवार को बैठक में फैसला लिया गया है। हम सोमवार को बाजार नहीं खोलेंगे।


कांग्रेस भी आई आगे
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव नसीम कुरैशी ने भी बंद का समर्थन कर 15 को बंद में शामिल होने के लिए कहा।


छात्रों ने बनाई मानव शृंखला
विवि के छात्रों ने छात्र नेता विनित चपराना और पप्पू गुर्जर के नेतृत्व में चौ. चरण सिंह विवि के मुख्य द्वार के बाहर मानव शृंखला बनाई। अनस राजपूत, श्रीकांत चौधरी, हिमांशु काजीपुर, सुधन अग्रवाल, राहुल फफूंडा, राजा चौधरी, राहुल दीक्षित, अर्पित वर्मा, कपिल घाट, रचित राजपूत, दानिश चौधरी, आशु, फसी राजपूत, सौरभ चपराना, रजत ठाकुर, गौरव चौधरी, अंकित, शंभू पहलवान, अंकित, अलतमश राजपूत, दानिश राणा, शाहबाज बदर, शाहरुख, शेरी चौधरी रहे। छात्रों ने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed