फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   smart city by chance

मौका चूके तो नहीं होगा शहर स्मार्ट

Sat, 04 Mar 2017 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Mar 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
smart city by chance
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
स्मार्ट सिटी का मौका एक बार फिर जनता के दरबार में आ पहुंचा है। वहीं प्रपोजल बनाने के लिए मिले समय में से 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक जनता के बीच स्मार्ट सिटी के लिए वोटिंग का प्रचार ही नहीं हो सका है। इसके अलावा शहर में कंसलटेंट के दर्शन भी नहीं हुए हैं। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्मार्ट सिटी के लिए कौन कितना गंभीर है। माना जा रहा है कि अगर जनप्रतिनिधि और शहर की जनता समय से नहीं जागी तो एक बार फिर स्मार्ट सिटी का सपना टूट जाएगा।
विज्ञापन


आज से लोकल वेबसाइट होगी शुरू
नगर निगम ने स्मार्ट सिटी के लिए वोटिंग करने को माई जीओवी डॉट इन वेबसाइट को खोल दिया है। प्रचार प्रसार न होने के कारण शहर की जनता ने अभी वोटिंग की शुरुआत नहीं की है। यही कारण है कि शुक्रवार को पहले दिन वोटिंग नहीं हो पाई। हालांकि स्मार्ट सिटी सेल टीम का कहना है कि दो दिन के भीतर वोटिंग में काफी तेजी आ जाएगी। शनिवार से दूसरी लोकल वेबसाइट भी शुरू हो जाएगी।  
विज्ञापन


वोटिंग का प्लान तैयार किया
स्मार्ट सिटी के लिए अधिक से अधिक वोटिंग कराने के लिए विधायक डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मोहनपुरी स्थित अपने आवास पर भाजपाइयों की बैठक बुलाई। इसमें तिथि वार कैंप लगाने और घर घर फार्म बांटने का निर्णय लिया गया। उन्होंने सामाजिक, शिक्षण संस्थाओं का भी पूर्ण समर्थन के लिए आह्वान किया। कैंपों पर जहां ऑनलाइन वोटिंग होगी वहीं फार्म भी भरवाए जाएंगे। बैठक में सुरेश जैन रितुराज, अजय गुप्ता, पीयूष शास्त्री, नरेंद्र उपाध्याय, देवदत्त चौहान, ओमकुमार त्यागी, मनोज खद्दर, वेद पांडे, रमेश चंद नागर, राकेश शर्मा, हरिकिशन गुप्ता, राजू वर्मा, रमेश प्रधान, ज्ञानेंद्र शर्मा, मनोज गोस्वामी, कुलदीप वाल्मीकि, पंकज राजपूत, मुकेश ठाकुर, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां लगेंगे कैंप
पांच मार्च को हंस चौराहा फूलबाग कॉलोनी, सीओ ऑफिस ब्रह्मपुरी, बुढ़ाना गेट, अटल जन सेवा केंद्र रेलवे रोड, गोला कुंआ पर कैंप लगेगा।
छह मार्च को कचहरी में निर्वाचन कार्यालय के सामने वोटिंग कैंप लगेगा।
सात और आठ मार्च को शहर में किसी अन्य सार्वजनिक स्थल पर लगाए जाएंगे।

नोडल अधिकारी से ली जानकारी
महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी मोइनुद्दीन से अब तक कार्य की प्रगति पर वार्ता की। साथ ही कंसलटेंट से फोन पर वार्ता करछह मार्च को मेरठ पहुंचने और प्रपोजल को तैयार करने के निर्देश दिए। महापौर ने शहर की जनता से आह्वान किया कि वह माई जीओवी डॉट इन पर ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करें।  महापौर ने कहा कि अन्य सभी विभागों से विकास कार्यों की पूरी रिपोर्ट लेकर प्रपोजल में शामिल कराया जाए। उन्होंने नोडल अधिकारी से कहा कि वह प्रतिदिन उन्हें स्मार्ट सिटी प्रपोजल की प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराएं। शनिवार से लोकल स्तर पर तैयार होने वाली वेबसाइट पर भी वोटिंग शुरू कराएं। महापौर का कहना है कि वह 15 दिन तक प्रतिदिन स्मार्ट सिटी प्रपोजल की मॉनेटिरिंग करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed