फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Smack smuggling under the guise of watermelon in shamli

तरबूज के ट्रक में थी 4 करोड़ की स्मैक, पुलिस चैकिंग कर छोड़ती कि डैशबोर्ड पर रखे लड्डू ने पलट दी कहानी..

Mon, 08 Jun 2020 12:19 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 08 Jun 2020 12:19 AM IST
सार

  • तरबूज की आड़ में स्मैक की तस्करी
  • लड्डू की तरह बनाकर मिनी ट्रक के डेश बोर्ड में बरेली से यहां तक ले आए पंजाब लेकर जा रहे थे
  • झिंझाना पुलिस ने सटीक सूचना पर पकड़ा
  • बरेली में बैठे आका तक पहुंचने के लिए जाल बिछा रही पुलिस
  • कुछ दिन पहले भी कांधला में भी हुआ था तस्करी का खुलासा

विज्ञापन
Smack smuggling under the guise of watermelon in shamli
smack - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में स्मैक की तस्करी का काला कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। शुक्रवार रात एक मिनी ट्रक में तरबूज की आड़ में साढे चार करोड़ की स्मैक झिंझाना पुलिस ने बिड़ौली चेक पोस्ट पर पकड़ ली। इसे बरेली से पंजाब ले जाया जा रहा था। 
विज्ञापन


बडे़ शातिराना अंदाज में इसे लड्डू की तरह बनाकर मिनी ट्रक के डेश बोर्ड पर सामने रखकर ही लाया जा रहा था। पुलिस अब बरेली में बैठे इनके आकाओं तक पहुंचने को जाल बिछा रही है। मिनी ट्रक और चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम पुलिस को सटीक सूचना मिली कि करनाल हाइवे पर एक मिनी ट्रक में करोड़ों की स्मैक तस्करी कर पंजाब ले जाई जा रही है। पुलिस ने बिड़ौली चेक पोस्ट पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू करा दी। एक तरबूज से भरे मिनी ट्रक को रोका गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक से पूछताछ शुरू हुई तो कहने लगे कि इसमें केवल तरबूज हैं। उसके अंदर भी कुछ नजर नहीं आया। चूंकि पुलिस को मिली सूचना एकदम सटीक थी। लिहाजा पुलिस ने मिनी ट्रक की अच्छी तरह से तलाशी लेनी शुरू कर दी। इतने में चालक और हेल्पर घबराकर भागने लगे। 

पुलिस ने दोनों को दबोच लिया सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने मिनी ट्रक में सामने ही डैश बोर्ड पर रखी स्मैक बरामद करा दी। स्मैक के छोटे छोटे लड्डू बनाए गए थे। इन पर आसानी से शक भी नहीं होता कि ये स्मैक हो सकती है। पुलिस ने बरामदगी के बाद जब चैक किया तो वह स्मैक निकली।

एसपी ने बताया कि मिनी ट्रक में छिपाई गई करीब साढ़े चार किलो स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अतरराष्ट्रीय बाजार में करीब साढ़े चार करोड़ रुपये है। मौके से पकड़े गए चालक शहनवाज खान निवासी ठेरिया निजातखा, थाना कैंट बरेली और हेल्पर दानिश निवासी करोला शहर जिला मुरादाबाद हैं।

दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि स्मैक के साथ पकड़ गए आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह मिनी ट्रक पर चालक और हेल्पर का काम करते है। बरेली के रहने वाले दो लोगों ने उन्हे स्मैक देकर चड़ीगढ़ से करीब 20 किलोमीटर आगे डिलीवरी देने को कहा था। स्मैक पहुंचाने की एवज में उन्हें 50 हजार रुपये दिया जाना तय हुआ था। 

आरोपियों ने बताया कि मिनी ट्रक में बरेली से 20 क्विंटल तरबूज इसलिए भरकर पंजाब के लिए चले थे कि रास्ते में किसी को शक न हो। एसपी का कहना है कि कुछ दिन पहले कांधला पुलिस ने भी नशीले पदार्थ बरामद किए थे वह भी बरेली से ही आ रहा था। 

इससे संभावना है कि इस काले कारोबार के आका बरेली में बैठे हैं। ये कौन हैं , कितना बड़ा कारोबार है इन तमाम बिंदुओं परपहले से ही काम चल रहा है। शुक्रवार रात पकड़ी गई स्मैक भी उसी का हिस्सा है। पक्की मुखबिरी पर ये पकड़ी गई है।

सुखाकर पाउडर करते हैं तैयार, पुडिया बनाकर बेचते हैं 
एसपी के अनुसार लड्डू नुमा ये प्योर स्मैक है। पता चला है कि इस स्मैक में कुछ केमिकल और पाउडर आदि मिलाकर इसकी मात्रा बढा दी जाती है। इससे ये कई किलोग्राम बनकर तैयार हो जाती है। फिर से छोटी-छोटी पुडिया बनाकर बेचा जाता है। इस पुडियों को जगह और ग्राहक के हिसाब से अलग रेट में बेचते हैं और इसकी लागत से कई गुना मुनाफा कमाया जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed