{"_id":"63bf25674bbf0644b8287896","slug":"slip-in-other-s-name-getting-from-yakub-city-news-mrt621393270","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पर्ची दूसरे के नाम की, मिल रहे याकूब से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पर्ची दूसरे के नाम की, मिल रहे याकूब से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्ची दूसरे के नाम की, मिल रहे याकूब से
मेरठ। पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी और उनके बेटे इमरान कुरैशी से जेल में मिलने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। जानकारी में आया है कि नियम अनुसार नौ लोगों की एक दिन में मिलाई हो सकती है, लेकिन बावजूद इसके 30 से 40 लोग याकूब परिवार से मिलने जेल जा रहे हैं।
गैंगस्टर एक्ट के मामले में शनिवार को पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और उनके बेटे इमरान कुरैशी को दिल्ली के चांदनी महल थाने से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उससे पहले 27 नवंबर से याकूब का छोटा बेटा फिरोज उर्फ भूरा जेल में बंद है। तीनों पिता-पुत्र फिलहाल एक साथ चौधरी चरण सिंह जेल में बंद है। जेल सूत्रों की मानें तो याकूब परिवार ने जेल में बंद करीब 15 बंदियों की सूची तैयार कर ली है, जो लिसाड़ीगेट, कोतवाली और ब्रह्मपुरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनके नाम की पर्ची लगाकर लोग याकूब परिवार से मिलने जेल में जा रहे हैं। इतना ही नहीं याकूब और दोनों बेटों को भी मिलाई के साथ एक साथ बैठाया जा रहा है, जबकि याकूब का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से अस्पताल में रखने का कोर्ट ने आदेश दिया है।