{"_id":"6a5cf8f686d00c97fa09cfe9","slug":"slaughter-of-a-protected-animal-in-kapsad-forest-villagers-outraged-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113010-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कपसाड़ के जंगल में संरक्षित पशु का वध, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कपसाड़ के जंगल में संरक्षित पशु का वध, ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव कपसाड़ के जंगल में रविवार सुबह संरक्षित पशु के वध का मामला सामने आया। खेतों पर पहुंचे किसानों ने कॉलेज के आगे रजबहे के पास पशु के अवशेष पड़े देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों के साथ विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटना पर नाराजगी जताई।
घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस और सीओ पुलिस बल मौके पर पहुंचे। कुछ देर तक मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा। अधिकारियों ने लोगों से वार्ता कर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पशु के अवशेषों को कब्जे में लेकर नियमानुसार निस्तारण कराया गया। साथ ही आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। उन्होंने जंगलों में पुलिस गश्त बढ़ाने तथा घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --