फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   slap to child matter go to police

बच्चे को चांटा मारने को लेकर पथराव हतोड़ी मारकर पिता को किया घायल।

Sun, 30 May 2021 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
slap to child matter go to police
बच्चे को थप्पड़ मारने पर बखेड़ा, दो पक्षों में पथराव, बोतलों से हमला
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के अहमदनगर स्थित किराना की दुकान पर सामान लेने गए चार वर्षीय बच्चे को थप्पड़ मारने पर बखेड़ा हो गया। इस दौरान दो पक्षों में पथराव हो गया और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों से भी वार किए गए।
शनिवार रात अहमद नगर गली नंबर 14 निवासी रईस का चार वर्षीय बेटा अदनान गली में ही अकील के किराना स्टोर से सामान लेने गया था। अकील ने अदनान से पैसे मांगे तो बच्चे ने बाद में पैसे देने की बात कही। इसके चलते अकील ने अदनान को थप्पड़ मार दिया। अदनान रोता हुआ घर पहुंचा और पिता को सारी बात बताई।
विज्ञापन

पिता अकील की दुकान पर पहुंचा और थप्पड़ मारने का कारण पूछने लगा। इस पर दोनों में विवाद बढ़ गया। इस दौरान रईस ने अपने भाई नफीस, नसीम और लतीफ सहित अन्य लोगों को बुला लिया। आरोप है कि इसके बाद अकील की दुकान पर पथराव किया गया। शोर सुनकर अकील का बेटा आमिर और परिवार के अन्य लोग आ गए। अकील और उसके बेटे आमिर ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर रईस पक्ष के लोगों पर कोल्ड ड्रिंक की बोतलों से हमला कर दिया। इससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में रईस और राहगीर चांद घायल हो गए। रईस ने अकील पर हथौड़ी से हमला करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रईस और चांद को जिला अस्पताल भेजते हुए अकील को हिरासत में ले लिया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed