{"_id":"68eceb2fba51d9623c00061a","slug":"skill-development-mission-is-making-the-future-of-youth-bright-nitin-poswal-meerut-news-c-228-1-mwn1001-103864-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल विकास मिशन से हों रहा युवाओं का भविष्य उज्ज्वल : नितिन पोसवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशल विकास मिशन से हों रहा युवाओं का भविष्य उज्ज्वल : नितिन पोसवाल
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में संबोधित करते ब्लॉक प्रमुख स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। कस्बे के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत टाटा टेक्नालॉजी लिमिटेड द्वारा शाॅर्ट टर्म ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में सोमवार को टाटा टेक्नालॉजी लिमिटेड कंपनी का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा, जिन्होंने संस्थान के संबंधित ट्रेड के कुल लक्ष्य के अनुसार 25 प्रशिक्षणार्थियों को ऑटोमेटिक वेल्डिंग मशीन ऑपरेटर मैन्युअल वी रोबोटिक्स कोर्स के अंतर्गत पंजीकरण करते हुए प्रशिक्षण प्रारंभ कराया। इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर के बारे में बताया।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल ने कहा कि यह मिशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू किया गया था जो स्किल इंडिया मिशन के समान है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करना है। यह योजना विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करती है। जिससे प्रतिभागियों के कौशल को बाजार की मांग के अनुरूप निखारा जा सके।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य महेश चंद ने बताया कि युवाओं को उद्योगों से जोड़कर रोजगार दिलाने की नई पहल शुरू हुई है। कौशल विकास मिशन की ओर से शीर्ष पांच औद्योगिक क्षेत्रों की पहचान की जाएगी। जरूरत के मुताबिक युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि उन्हें स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के अवसर मिल सकें। इस मौके पर संस्थान के कपिल कुमार, राकेश कुमार, दीपक कुमार, आशुतोष चौधरी, निर्मला रानी आदि रहे।