{"_id":"5f3150098ebc3e3d1769a556","slug":"skeletons-seen-in-the-ground-while-digging-soil-for-the-crematorium-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: अखाड़े के लिए मिट्टी उठवाते वक्त जमीन से निकले कंकाल, ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: अखाड़े के लिए मिट्टी उठवाते वक्त जमीन से निकले कंकाल, ग्रामीणों में रोष
Mon, 10 Aug 2020 07:26 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 10 Aug 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
shamli police
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के शामली में कैराना थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को ग्राम प्रधान द्वारा अखाड़ा खोदाई का कार्य कराया जा रहा था कि इसी दौरान जमीन में कुछ कंकाल मिले। खोदाई होने से शवों के वस्त्र आदि बाहर आ गए। जानकारी लगने पर ग्रामीणों में रोष फैल गया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मिट्टी को दोबारा उसी स्थान पर डलवाया गया।
जानकारी के अनुसार आर्यपुरी देहात के मजरे बदलूगढ में ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम सभा की भूमि पर अखाड़ा बनवाया जा रहा था। अखाड़े में मिट्टी भराव के लिए बराबर में ही स्थित श्मशान घाट से जेसीबी मशीन स्व मिट्टी खुदाई कराई गई, जिससे वहां कंकाल और शवों के वस्त्र बाहर आ गए। इसकी जानकारी लगने पर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और नाराजगी जताई। ग्रामीणों में रोष फैल गया और हंगामा कर दिया।
हंगामे की सूचना पर सीओ प्रदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा मिट्टी को दोबारा श्मशान घाट में डलवाया। वहीं ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान सत्तार अली के विरुद्ध धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में तहरीर दी है।