फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   siyaasat aur saashan

सियासत और शासन में समाप्त होगा भ्रष्टाचार : राजनाथ

Fri, 11 Nov 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Fri, 11 Nov 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
siyaasat aur saashan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह बृहस्पतिवार को भाजपा की परिवर्तन यात्रा रैली में नहीं शामिल हो सके। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान के फोन पर सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का समय आ गया है। कहा कि 500 और 1000 के नोट बंद करने से संभव है कि कुछ परेशानी पेश आए, लेकिन आने वाले दिनों में इससे भ्रष्टाचार पूरी तरह समाप्त होगा। इससे सियासत में पवित्रता आएगी। यही नहीं, सरकार के इस कदम से काले धन का खात्मा होगा तो आतंकवाद, अपराध जगत और माफिया को झटका भी लगेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कंकरखेड़ा बाईपास के पास आयोजित सभा को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और पीयूष गोयल को भी संबोधित करना था। बताया गया कि खराब मौसम के कारण हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भर सके, जिससे दोनों नेता इसमें शामिल नहीं हो पाए। इसी कारण राजनाथ ने अपना भाषण फोन पर दिया। उन्होंने कहा कि जनता ने वर्ष-2014 में लोकसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत दिया। जनता का यह मत सरकार नहीं, बल्कि देश के निर्माण के लिए था। इसी तरह अब प्रदेश निर्माण के लिए वोट करने की बारी है। राजनाथ ने कहा कि ढाई वर्ष में हमारे ऊपर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं है। देश का मस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया के सामने ऊंचा हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों में भारत आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जाली करेंसी हमारे देश में भेजता है, लेकिन नए फैसले से ऐसी हरकतों पर लगाम लगेगी। साथ ही चुनाव में अवैध धन का इस्तेमाल अब नहीं होगा।
विज्ञापन


यूपी में चाहिए व्यवस्था परिवर्तन : संजीव बालियान
केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि प्रदेश में चल रही भाजपा की परिवर्तन यात्रा महज परिवर्तन ही नहीं लाएगी, बल्कि यह यूपी में व्यवस्था परिवर्तन लेकर आएगी। यूपी की सपा सरकार ने किसानों, व्यापारी समेत आम जनता तक को ठगने का काम किया है। प्रदेश को विकास के पथ पर सिर्फ भाजपा सरकार ही ले जा सकती है। डॉ. बालियान ने कहा कि गन्ना उत्तर प्रदेश के किसानों की संस्कृति है। सुप्रीम कोर्ट भी किसानों को गन्ना भुगतान कराने में सफल नहीं रहा। किसानों को मिलने वाले दो हजार करोड़ रुपये के ब्याज पर भी प्रदेश सरकार ने चीनी मिलों को माफी दे दी। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें मुख्यमंत्री और चीनी मिलों में एक हजार करोड़ रुपये की डील हुई है। किसी भी प्रदेश में गन्ना प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल नहीं है। लेकिन, यूपी सरकार ने गन्ने को इसमें शामिल कर लिया। यह सब निजी बीमा कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दी में मायावती के काम आएगा काला धन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सर्जिकल स्ट्राइक ने पाकिस्तान और काले धन के माफिया की कमर तोड़ दी है। अब मायावती अपने काले धन को सर्दी से बचने के लिए जलाकर उपयोग करेंगी। कहा कि कैराना ही नहीं, बल्कि मेरठ से भी अपराधों से त्रस्त लोग पलायन के लिए मजबूर हैं। भावनपुर क्षेत्र के एक गांव में लड़की से रेप के आरोपियों पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो लोग पलायन करके जाने का बोर्ड लगा रहे हैं। मेरठ की 42 कॉलोनियों के लोग पलायन करके दूसरी जगहों पर बस गए। आरोप लगाया कि सपा सरकार के गुंडे थानों में घुसकर पुलिस को मार रहे हैं। सत्ता में आने पर भाजपा हरियाणा की तरह यूपी में पुलिस सुधार लागू करेगी। भाजपा सरकार में यूपी में कानून का राज होगा।

सपा ने वोटर लिस्ट से गायब कराए नाम : लक्ष्मीकांत
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि परिवर्तन का नारा देने से परिवर्तन नहीं आएगा। परिवर्तन का उपकरण वोटर लिस्ट दुरुस्त कराओ, तभी परिवर्तन होगा। आरोप लगाया कि सपा ने साजिश कर वोटर लिस्ट से भाजपा समर्थकों के नाम कटवा दिए हैं। 15 नवंबर तक सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर वोटर लिस्ट से कटे नाम फिर से जुड़वाएं और नए वोटर बनवाएं। कहा कि प्रधानमंत्री के मास्टर स्ट्रोक से सपा और बसपा में बेचैनी है। अब हमें अधिकारियों पर ध्यान रखना होगा, जो नोट बंद करने को लेकर जनता में आक्रोश भड़काना चाहते हैं।


आजम खां को चपरासी भी नहीं बनने दूंगा : सोम
सरधना विधायक संगीत सोम ने प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर मेरा बस चला तो मैं उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय का चपरासी भी नहीं बनने दूंगा। जबकि, वह प्रधानमंत्री बनने की ख्वाहिश पाले हुए हैं। सोम ने कहा कि यूपी में परिवर्तन तय है। भ्रष्टाचार में सपा शेर तो बसपा सवा शेर है। कांग्रेस की खटिया खड़ी हो गई है। अब जनता सिर्फ भाजपा की तरफ देख रही है। लैपटॉप का लॉलीपॉप देकर युवाओं को सपा सरकार ने बहकाया। उन्होंने कहा कि सीएम पर अभी लर्निंग का लाइसेंस है। लेकिन यूपी को अब लर्निंग नहीं, परमानेंट लाइसेंस वाला मुख्यमंत्री चाहिए। ऐसा मुख्यमंत्री सिर्फ भाजपा ही दे सकती है। सभा को भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कुंवर भारतेंद्र सिंह, डॉ. यशवंत, विधायक रविंद्र भड़ाना, सत्यप्रकाश अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, अश्विनी त्यागी, विजयपाल तोमर, कांता कर्दम, देवेंद्र सिंह, बेहट विधायक महावीर राणा, विमल शर्मा ने भी संबोधित किया। संचालन महानगर प्रभारी श्रीचंद शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed